India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच चैन्नई के मैदान पर दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। शुरुआती झटकों के बाद टीम इंडिया की पारी संभल गई है। रोहित शर्मा और टीम इंडिया के उपकप्तान अंजिक्य रहाणे ने 50 रनों से अधिक की साझेदारी कर ली है। पहले मैच में मिली असफलता के बाद अंजिक्य रहाणे लय में नजर आ रहे हैं।

Advertisement

अंजिक्य रहाणे शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं और उनको इस लय में बल्लेबाजी करता देखना किसी भी क्रिकेट फैंस के लिए काफी आनंदमय होगा। अंजिक्य रहाणे ने अपनी पारी के दौरान दमदार चौके लगाए हैं। अंजिक्य रहाणे के चौकों में खास बात थी उनका अंदाज। रहाणे के चौकों में प्योर टेस्ट क्रिकेट की खनक सुनाई देती है।

Advertisement

रहाणे के इन खूबसूरत चौकों को देखकर आप भी ताली बजाने से खुदको नहीं रोक पाएंगे। वहीं अगर दूसरे टेस्ट मैच की बात करें तो टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और शुभमन गिल, पुजारा और कोहली ने जल्द ही अपना विकेट गंवा दिया।

भारत की तरफ से सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा दमदार शतक लगाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। शुभमन गिल के आउट हो जाने के बाद पुजारा के साथ मिलकर रोहित शर्मा ने अच्छी साझेदारी की थी। रोहित शर्मा और उपकप्तान अंजिक्य रहाणे फिलहाल क्रीज पर मौजूद हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार