India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच चैन्नई के मैदान पर दूसरे टेस्ट मैच में ऋषभ पंत ने अपनी विकेटकीपिंग से सभी का ध्यान खींचा है। ऋषभ पंत बल्ले से लगातार रन बना रहे हैं लेकिन उनके विकेटकीपिंग को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। इस बीच पंत ने विकेट के पीछे से कमाल करते हुए शानदार कैच पकड़ा है।

Advertisement

हुआ यूं कि पारी के 39वें ओवर में मोहम्मद सिराज के ओवर की पहली गेंद पर ओली पोप ने शॉट खेलने की कोशिश की। बल्ले का बाहरी किनारा लगा और गेंद विकेट के पीछे गई जहां पर ऋषभ पंत ने फुर्ती दिखाते हुए शानदार कैच पकड़ लिया। एक पल के लिए ऐसा लगा कि मानो पंत ने कैच ड्रॉप कर दिया है लेकिन ऐसा नहीं हुआ और पोप को पवेलियन जाना पड़ा।

Advertisement

इससे पहले आज के दिन ऋषभ पंत ने अपने बल्ले से भी जौहर दिखाए थे। पंत ने 3 छक्कों और 7 चौके की मदद से 58 रनों की नाबाद पारी खेली है। वहीं पहले दिन की ही तरह टेस्ट मैच के दूसरे दिन भी मेजबान इंडिया का पलड़ा भारी है। टर्निंग ट्रैक पर इंग्लैंड के बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने संघर्ष करते हुए नजर आ रहे हैं।

बता दें कि टीम इंडिया ने पहली पारी में रोहित शर्मा के 161 रनों की बदौलत 329 रनों का स्कोर बनाया है। टी ब्रेक होने पर इंग्लैंड की टीम ने 106 रन बनाने में अपने 8 विकेट गंवा दिए हैं। टीम इंडिया के लिए अश्विन ने धारधार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए वहीं अक्षर पटेल के नाम 2 विकेट रहे।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार