India vs Netherlands Match Prediction, ICC T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 36वां मुकाबला बुधवार, 18 फरवरी को भारत और नीदरलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:00 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच आखिरी टी20 इंटरनेशनल साल 2022 के वर्ल्ड कप में खेला गया था जहां टीम इंडिया ने 180 रनों का टारगेट डिफेंड करके नीदरलैंड को 56 रनों से हार का स्वाद चखाया था। इस मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने 25 गेंदों पर 51 रनों की तूफानी पारी खेली थी।
IND vs NED, T20 World Cup 2026: मैच से जुड़ी जानकारी
दिन - बुधवार, 18 फरवरी 2025
समय - 07:00 PM IST
वेन्यू - नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
Narendra Modi Stadium, Ahmedabad Pitch Report
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 36वां मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा जहां टॉस जीतने वाली टीम रन डिफेंड करना खूब पसंद करती है। इस मैदान पर अब तक कुल 14 टी20 इंटरनेशनल खेले गए हैं जिसमें से 05 रन चेज़ और 09 रन डिफेंड करने वाली टीमों ने जीते। बताते चलें कि यहां T20I में पहली इनिंग का औसत स्कोर 172 रन रहा है।
IND vs NED T20 Head To Head Record
कुल - 01
भारत - 01
नीदरलैंड - 00
IND vs NED: Where to Watch?
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर देख पाएंगे। इसके अलावा आप OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर भी वर्ल्ड कप के मैच इन्जॉय कर सकते हो।
IND vs NED: Player to Watch Out For
भारत की टीम से ईशान किशन, हार्दिक पांड्या और वरुण चक्रवर्ती स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर नीदरलैंड टीम की तो बेस डी लीडे, लोगन वैन बीक, और कालिन एकरमेन अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।
India vs Netherlands Probable Playing XI
India Probable Playing XI: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।
Netherlands Probable Playing XI: मैक्स ओ'डॉड, माइकल लेविट, बेस डी लीडे, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान और विकेटकीपर), कॉलिन एकरमेन, जैक लायन-कैशेट, रूलोफ वान डेर मेरवे, लोगन वैन बीक, फ्रेड क्लासेन, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरेन।
India vs Netherlands Today's Match Prediction
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 36वां मुकाबला भारत की टीम जीतने के लिए फेवरेट रहेगी।
IND vs NED Match Prediction, T20 World Cup 2026, IND vs NED Pitch Report, Today's Match IND vs NED, IND vs NED Prediction, IND vs NED Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Injury Update of the match between India vs Netherlands
Also Read: LIVE Cricket Score
Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।