नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (CRICKETNMORE)|वनडे में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम की नजरें बुधवार से शुरू हो रही तीन मैचों की टी-20 सीरीज में भी जीत हासिल कर न्यूजीलैंड के खिलाफ खेल के सबसे छोटे प्रारूप में अपना रिकार्ड सुधारने पर होंगी। यह सीरीज एक तरफ जहां श्रेयस अय्यर और मोहम्मद सिराज जैसे युवा खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय मंच प्रदान करेगी तो वहीं आशीष नेहरा जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के अंत की गवाह बनेगी। नेहरा इस मैच के बाद टी-20 मैचों से संन्यास लेंगे।

Advertisement

भारत इस सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ ही तीन मैचों की वनडे सीरीज जीत कर आ रहा है। ऐसे में मौजूदा फॉर्म को देखें तो मेजबान टीम का पलड़ा ही कीवी टीम पर भारी लग रहा है।

Advertisement

लेकिन खेल के इस प्रारूप में कीवियों ने हमेशा ही भारत को शिकस्त दी है। टी-20 वर्ल्ड कप और अन्य सीरीज मिलाकर भारतीय टीम कभी भी न्यूजीलैंड से टी-20 मैच नहीं जीत पाई।PHOTOS:भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ है बेहद खूबसूरत, जरूर देखें  

वनडे सीरीज में भी उसने भारत को अच्छी खासी टक्कर दी थी। ऐसे में मेजबान उसे हल्के में लेने की कोशिश तो बिल्कुल नहीं करेंगे।

 

 टी-20 के लिहाज से किवी टीम के पास कई अच्छे मैच विजेता खिलाड़ी हैं। कप्तान केन विलियमसन, मार्टिन गुप्टिल, टॉम लाथम, हेनरी निकोलस जैसे बल्लेबाज हैं। वहीं अनुभवी बल्लेबाज रॉस टेलर को टी-20 सीरीज के लिए टीम में वापस बुलाया गया है। वह चोटिल टोड एस्ले के स्थान पर टीम में आए हैं। टेलर के आने से निश्चित ही किवी टीम की बल्लेबाजी और मजबूत होगी।

ट्रेंट बोल्ट के रूप में उसके पास ऐसा गेंदबाज है जो भारतीय सरजमीं पर मेजबानों पर हावी रहा है। हाल ही में खत्म हुई वनडे सीरीज इसका उदहारण है।

Advertisement

लेग स्पिनर ईश सोढ़ी के आने से उसे और मजबूती मिली है। भारत की मेजबानी में पिछले साल खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप में सोढी ने भारत को एकतराफ मात दी थी। 
फिरोज शाह कोटला की विकेट कुछ हद तक गेंदबाजों की मददगार रहती है। अगर विकेट में ज्यादा कुछ बदलाव नहीं किए तो बड़े स्कोर का मैच मुमकिन होना मुश्किल होगा।  PHOTOS:भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ है बेहद खूबसूरत, जरूर देखें। 

कीवी टीम के कई खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलते हैं। इसका फायदा भी उन्हें मिल सकता है।

 

टीम इंडिया इस मुकाबले के लिए पूरी तरह से तैयार लग रही है। नेहरा का यह आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच होगा। पूरी संभावना है कि इस वरिष्ठ गेंदबाज को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलेगी।

Advertisement

देखना यह होगा कि नेहरा के स्थान पर किसे बाहर बिठाया जाएगा। जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार दोनों में से कोई एक गेंदबाज अंतिम एकादश से बाहर जा सकता है।

स्पिन विभाग में कुलदीप यादव और लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को देखा जा सकता है।  PHOTOS:भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ है बेहद खूबसूरत, जरूर देखें। 

वहीं बल्लेबाजी की जिम्मेदारी रोहित शर्मा, शिखर धवन, कप्तान विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी, हार्दिक पांड्या दिनेश कार्तिक के कंधों पर होगी।

Advertisement

वनडे टीम का नियमित हिस्सा केदार जाधव इस सीरीज में नहीं हैं। ऐसे में उनकी जगह इस मुकाबले में मनीष पांडे को मौका मिल सकता है या फिर श्रेयस अय्यर पदार्पण करने का मौका मिल सकता है।

टीमें : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, यजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, आशीष नेहरा।

न्यूजीलैंड: केन विलियमसन (कप्तान), मिशेल सैंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, रॉस टेलर, ट्रेंट बोल्ट, कोलिन डी ग्रैंडहोमो, मार्टिन गुप्टिल, मैट हेनरी, टॉम लाथम, हेनरी निकोलस, कोलिन मुनरो।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार