दुबई, 23 सितम्बर (CRICKETNMORE)| भारत और पाकिस्तान के टीमें एक बार फिर एशिया कप-2018 में रविवार को आमने-सामने होंगी। दोनों टीमें सुपर-4 के अपने दूसरे मैच में दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भिड़ेंगी। यह दोनों टीमें बुधवार को एक मैच खेल चुकी हैं जिसमें भारत ने जीत हासिल की थी। इसके बाद भारत ने अपने विजयी क्रम को जारी रखते हुए शुक्रवार को बांग्लादेश को मात दी। 

Advertisement

वहीं पाकिस्तान ने भी शुक्रवार को जीत हासिल की लेकिन जीतने के लिए उसे अफगानिस्तान के खिलाफ अच्छा-खासा संघर्ष करना पड़ा। अनुभवी शोएब मलिक ने अंत तक खड़े होकर पाकिस्तान को शर्मानाक हार से बचाया। 

Advertisement

इस जीत से पाकिस्तान को थोड़ी राहत तो मिली होगी, लेकिन असल मायने में यह मैच उसके लिए चिंता का सबब भी लेकर आया होगा जहां उसे अपने अंदर झांकने का मौका मिला होगा। भारत के खिलाफ पाकिस्तान बीते दो मैचों से कुछ सीखता है तो स्थितियां उसके अनुरूप हो सकती हैं। 

भारतीय टीम हालांकि जिस तरह की फॉर्म में है उसे देखकर पाकिस्तान के लिए कुछ भी आसान नहीं रहने वाला है। इन दोनों टीमों के बीच हुए पिछले मैच में पाकिस्तान की न तो बल्लेबाजी चली थी न ही गेंदबाजी। भारतीय गेंदबाजों के सामने पाकिस्तान के बल्लेबाज लड़खड़ाते दिखे थे। 

वहीं रोहित शर्मा, शिखर धवन की सलामी जोड़ी के बाद अंबाती रायडू और दिनेश कार्तिक ने भी पाकिस्तानी गेंदबाजों का जमकर सामना किया था। इन चारों के अलावा कोई और बल्लेबाज क्रिज पर उतरा नहीं था। 

Advertisement

भारत फिर भी पाकिस्तान को हल्के में लेने की गलती नहीं कर सकता क्योंकि वह जानता है कि पाकिस्तान के पास वो प्रतिभा मौजूद है जो अपने दिन किसी भी टीम को मात दे सकती है। 

 

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अंतिम-11 में बदलाव करें इसकी संभावना कम ही लग रही हैं। सालमी जोड़ी में वह धवन के साथ ही उतरेंगे। वहीं तीसरे नंबर पर अभी तक रायडू को भेजा गया है और इस मैच में भी उन्हीं के आने के आसार है। 

समस्या चौथे नंबर की जहां कार्तिक के अलावा धोनी ने अभी अपने हाथ आजमाए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ रोहित इनमें से किसे उतारते हैं यह देखना होगा। केदार जाधव को हालांकि ज्यादा बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला लेकिन उनका पांचवें स्थान पर आना तय माना जा रहा। 

Advertisement

पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में हार्दिक पांड्या थे जो चोटिल हो गए थे। बांग्लादेश के खिलाफ रोहित ने उनके स्थान पर रवींद्र जडेजा को मौका दिया और जडेजा ने वापसी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। उम्मीद है कि जडेजा एक बार फिर इस मैच में दिखाई देंगे। 

वहीं स्पिन में युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव भी जडेजा का साथ देते नजर आएंगे। इन तीनों के अलावा रोहित पार्ट टाइम जाधव को भी गेंद थमा सकते हैं। जाधव ने पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में तीन विकेट लिए थे। 

तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार के कंधो पर होगी। 

Advertisement

वहीं पाकिस्तान के लिए पिछले मैच में इमाम उल हक और बाबर आजम ने अर्धशतक जड़े थे और मलिक ने अंत तक खड़े होकर नाबाद 51 रनों की पारी खेल टीम को जीत दिलाई थी। 

इन तीनों के अलावा हालांकि पाकिस्तान को कोई और बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका था। फखर जमां का बल्ला पूरी तरह से विफल रहा था। हारिश सोहेल भी नाकाम रहे थे। पाकिस्तान की फील्डिंग पिछले मैच में बेहद खराब रही थी और इसी कारण अफगानिस्तान की टीम 250 पार करने में सफल रही थी।

पाकिस्तान को भारत के खिलाफ इस गलती से बचना होगा। वहीं गेंदबाजी भी पाकिस्तान की चिंता है। हसन अली, मोहम्मद आमिर, उस्मान खान उस तरह की गेंदबाजी नहीं कर पाए हैं जैसी उनसे उम्मीद की जाती है। 

Advertisement

टीमें : 

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन (उपकप्तान), अंबाती रायडू, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह।

पाकिस्तान: सरफराज अहमद (कप्तान), आसिफ अली, बाबर आजम, , फखर जमन, हारिश सोहेल/ फहीम अशरफ, हसन अली, इमाम उल हक, मोहम्मद नवाज/शादाब खान, शाहीन अफरीदी/ मोहम्मद आमिर, शोएब मलिक, उस्मान खान।


Advertisement


 

लेखक के बारे में

Cricketnmore Editorial
Cricketnmore Editorial Team: Launched In 2014, Cricketnmore is an award winning sports website that provides latest cricket news in Hindi, English, Punjabi & Tamil. A seven year long dream comes true when Cricketnmore has found its tribe in a global sporting firm that recently invested and bought all stakes in the company. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार