5 जनवरी, 2018, केपटाउन (CRICKETNMORE)। केपटाउन में चल रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन जहां साउथ अफ्रीका की टीम पहली पारी में 286 रन पर सिमट गई तो वहीं दूसरी ओर भारत की हालकl बिल्कुल खराब हो गई है। पहले दिन का पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत की टीम के 3 विकेट केवल 28  रन पर गिर गए हैं। विराट कोहली समेत मुरली विजय और धवन पवेलियन लौट चुके हैं। विराट कोहली केवल 5 रन बनाकर मॉर्ने मॉर्कल का शिकर बने तो वहीं शिखर धवन डेल स्टेन का शिकार बने। इसके अलावा मुरली विजय वेरनॉन फिलैंडर की गेंद पर पवेलियन लौटे।

Advertisement

इस समय पुजारा 5 और रोहित शर्मा 0  रन बनाकर खेल रहे हैं। इससे पहले  भारतीय टीम ने न्यूलैंड्स क्रिकेट मैदान पर खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन शुक्रवार को मेजबान दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी में 286 रनों पर ही सीमित कर दिया। भारतीय गेंदबाजों ने लगातार विकेट लेकर मेजबान टीम के बल्लेबाजों को बड़ी पारियां नहीं खेलने दीं और उसे 73.1 ओवरों में पवेलियन में बैठा दिया। 

मेजबान टीम के लिए अब्राहम डिविलियर्स ने 65 और फाफ डु प्लेसिस ने 62 रन बनाए। इन दोनों बल्लेबाजों ने दक्षिण अफ्रीका के लिए तीसरे विकेट के लिए 114 रनों की साझेदारी की। यह साझेदारी तब आई जब भारत ने 12 रनों पर ही मेजबान टीम के तीन विकेट खो दिए थे। 

क्विंटन डी कॉक ने 43, केशव महाराज ने 35, कागिसो रबादा ने 26 और वार्नोन फिलेंडर ने 23 रनों की पारियां खेलीं, लेकिन कोई भी बल्लेबाज अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाया। भारत के लिए भुवनेश्वर कुमार ने चार विकेट लिए। रविचंद्रन अश्विन ने दो विकेट लिए। मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या को एक-एक विकेट मिला। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार