सेंचुरियन, 21 फरवरी (CRICKETNMORE)| कप्तान विराट कोहली के नेतृत्व में भारतीय क्रिकेट टीम आज तीन मैचों की टी-20 सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से सेंचुरियन के सुपर स्पोर्ट पार्क में साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरा टी-20 मैच खेलेगी। भारत ने 18 फरवरी को जोहानसबर्ग में खेले गए सीरीज के पहले मैच में साउथ अफ्रीका को 28 रनों से हराया था। 

Advertisement

उस जीत के बाद भारतीय टीम ने सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल की है। वह आज दूसरा मैच जीतकर इस सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करना चाहेगी। 

Advertisement

कोहली की टीम अच्छे फॉर्म में है। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने रोहित शर्मा के साथ पिछले मैच में टीम को अच्छी शुरुआत दी थी। इसके अलावा, कप्तान कोहली और मनीष पांडे ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। 

ऐसे में भारतीय टीम दूसरे मैच में भी टीम अच्छा स्कोर खड़ा कर सकती है। गेंदबाजों की बात की जाए, तो भुवनेश्वर कुमार अकेले ही साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों पर भारी पड़े थे। उन्होंने एक ओवर में तीन विकेट लेने के साथ ही मैच का रुख पूरी तरह से मोड़ दिया था। इसके अलावा, रही सही कसर हार्दिक पांड्या, युजवेंद्र चहल और जयदेव उनादकट ने पूरी कर दी थी। इस लिहाज से भारतीय टीम का पलड़ा भारी है।

 

दूसरी ओर, पिछले मैच में मिली हार पर साउथ अफ्रीकी टीम के कप्तान ज्यां पॉल ड्यूमिनी ने निराशा जताई थी। उनके अनुसार, शुरुआत में टीम के बल्लेबाज अच्छी साझेदारी नहीं कर पाए। मेजबान के लिए रीजा हैंड्रिक्स ने सबसे अधिक 70 रन बनाए थे। क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS

Advertisement

इसके अलावा, कप्तान ड्यूमिनी, डेविड मिलर कुछ खास नहीं कर पाए थे। टीम के पास उनके अनुभवी खिलाड़ी अब्राहम डिविलियर्स भी नहीं हैं और उनकी अनुपस्थिति का प्रभाव साउथ अफ्रीका के प्रदर्शन पर साफ नजर आया। ऐसे में देखा जाए, तो साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों को अधिक मेहनत करनी होगी। 

जहां तक गेंदबाजों का सवाल है, तो पिछले मैच से टी-20 प्रारूप में पदार्पण करने वाले जूनियर डाला ने सबसे अधिक विकेट लिए थे। क्रिस मौरिस, डेन पेटरसन और तबरेज शम्सी कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। ड्यूमिनी ने इस बात को माना है कि मैच जीतने के लिए युवा खिलाड़ियों पर निर्भर नहीं रहा जा सकता। ऐसे में साउथ अफ्रीका के अनुभवी गेंदबाजों को भारतीय बल्लेबाजों के बल्ले से निकलने वाले रनों को रोकने के लिए नई रणनीति अपनानी होगी। 

टीमें (सम्भावित) : 

Advertisement

भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, सुरेश रैना, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, मनीष पांडे, यजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, जयदेव उनादकट।

साउथ अफ्रीका: ज्यां पॉल ड्यूमिनी (कप्तान), फरहान बेहरदीन, जूनियर डाला, रीजा हेंड्रिक्स, हेइनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, क्रिस मौरिस, डेन पेटरसन, अंदिले फेहुलकवायो, तबरेज शम्सी, जोन-जोन सम्ट्स।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार