13 जनवरी, सेंचुरियन (CRICKETNMORE)। सेंचुरियन टेस्ट मैच के पहले दिन टॉस जीतकर पहले खेलते हुए लंच कर साउथ अफ्रीकी टीम ने 78 रन बिना कोई विकेट खोकर बना लिए हैं। लाइव स्कोर
Advertisement
साउथ अफ्रीकी टीम के दोनों ओपनर बल्लेबाज कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं और खासकर एडन मार्कराम ने पचासा ठोक दिया है। एडन मार्कराम लंच तक 51 रन बनाकर खले रहे हैं।
एडन मार्कराम ने अपने टेस्ट करियर का दूसरा अर्धशतक जमाया है। भारतीय तेज गेंदबाजी बुरी तरह से फ्लॉप हो गई है। एडन मार्कराम के साथ डीन एल्गर ने 26 रन बनाकर खेल रहे हैं।