सेंचुरियन, 13 जनवरी (CRICKETNMORE)| पहले मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार झेलने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम आज से सुपर स्पोर्ट पार्क मैदान पर शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट मैच में जीत के साथ सीरीज में वापसी करने के इरादे से उतरेगी। उल्लेखनीय है कि केपटाउन के न्यूलैंड्स क्रिकटे मैदान पर खेले गए पहले टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका ने भारत को 72 रनों से पराजित कर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

Advertisement

पिछले मैच में नजर डाली जाए, तो भारत के तेज गेंदबाजों ने अपनी भूमिका बखूभी निभाई थी, लेकिन उसके बल्लेबाज साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों का सामना नहीं कर पाए थे। इस मैच में भी भारत को मेजबान टीम के गेंदबाजों से सावधान रहना होगा। भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS

 
Advertisement

 

भारतीय टीम को दूसरा टेस्ट मैच जीतने के लिए अपनी बल्लेबाजी मजबूत करनी होगी। साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम अजिंक्य रहाणे को रोहित शर्मा के स्थान पर उतार सकती है। पहले मैच में रहाणे के टीम में शामिल न करने को लेकर भारतीय टीम प्रबंधन की काफी आलोचना हुई थी। वहीं मुरली विजय के साथ लोकेश राहुल पारी की शुरुआत करने आ सकते हैं। इसके अलावा, कप्तान विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा को भी बड़ी भूमिका निभानी होगी।

भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और हार्दिक पांड्या जैसे तेज गेंदबाज से पिछले मैच में किए गए प्रदर्शन को दोहराने की उम्मीद होगी।

 
Advertisement

साउथ अफ्रीका के खिलाड़ियों की बात की जाए, तो भारतीय बल्लेबाजों के लिए पिछले टेस्ट मैच में नौ विकेट लेने वाले वार्नोन फिलेंडर दूसरे टेस्ट में भी सबसे बड़ी मुसीबत बन सकते हैं। इसके अलावा, कगीसो रबाडा, मोर्ने मोर्केल भी भारत की सीरीज की हार से बचने की कोशिश में पानी फेर सकते हैं। डेल स्टेन के चोटिल होने के बाद साउथ अफ्रीका अपने चौथे तेज गेंदबाज के रूप में क्रिस मॉरिस को मैदान पर उतार सकती है 

मेजबान टीम की बल्लेबाजी का दारोमदार कप्तान फाफ डु प्लेसिस, अब्राहम डिविलियर्स और क्विंटन डी कॉक, हाशिम अमला पर होगा। 

टीम:

Advertisement

भारत: विराट कोहली (कप्तान), मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्या रहाणे, रिद्धिमान साहा/पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हार्दिक पांड्या, केएल राहुल।

साउथ अफ्रीका: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), हाशिम अमला, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), अब्राहम डिविलियर्स, डीन एल्गर, केशव महाराज, एडिन मार्कराम, मोर्ने मोर्केल, वर्नोन फिलेंडर, कागिसो रबाडा।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार