24 फरवरी,(CRICKETNMORE)। साउथ अफ्रीका के कप्तान जेपी ड्यूमिनी ने भारत के खिलाफ तीसरे और निर्णायक टी20 इंटरनेशनल मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस समय सीरीज 1-1 की बराबरी की है। लाइव स्कोर

Advertisement

टीम इंडिया के लिए बुरी खबर आई है। कप्तान विराट कोहली चोटिल होकर इस मैच से बाहर हो गए है, उनकी जगह रोहित शर्मा टीम की कप्तान कर रहे हैं। कोहली की जगह दिनेश कार्तिक को मौका मिला है।  इसके अलावा यजवेंद्र चहल की अक्षर पटेल और जयदेव उनादकट की जगह जसप्रीत बुमराह को टीम में शामिल किया है। कुल मिलाकर प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किए हैं।

Advertisement

वहीं मेजबान साउथ अफ्रीका ने भी अपने प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं। जेजे स्मट्स की जगह क्रिस्टियन जोनकर और डेन पेटरसन की जगह हारून फांगिसो को मौका दिया गया है। जो इस मुकाबले से डेब्यू कर रहे हैं। 

टीमें

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, सुरेश रैना, दिनेश कार्तिक, मनीष पांडे, एमएस धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल 

Advertisement

साउथ अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): रेजा हैन्ड्रिक्स, डेविड मिलर, जीन-पॉल ड्यूमिनी (कप्तान), हाइनरिक क्लासेन (डब्ल्यू), फरहान बेहार्डियन, क्रिस्टियन जोनकर, एंडील फेहलुकवेओ, हारून फांगिसो, क्रिस मॉरिस, जूनियर दाला, टैब्राज़ शमसी

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार