जोहान्सबर्ग, 24 जनवरी (CRICKETNMORE)| भारतीय क्रिकेट टीम आज साउथ अफ्रीका के खिलाफ वांडर्स स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में सम्मान की लड़ाई लड़ने उतरेगी। पिछले तकरीबन डेढ़ साल में भारतीय टीम ने जिस स्थिति में दूसरी टीमों को पहुंचाया आज उसी स्थिति में वह खुद खड़ी हुई है-सम्मान बचाने की लड़ाई। 

Advertisement

साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए शुरुआती दो टेस्ट मैचों में हार झेलने के बाद सीरीज से हाथ गंवा बैठी विश्व की नंबर-1 टेस्ट टीम के सामने सीरीज के तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच में हार से बच अपना सम्मान बचाने की मुश्किल चुनौती है, वहीं इस मैच में मेजबान टीम भारत का सूपड़ा साफ करने के मौके को हाथ से नहीं जाने देना चाहेगी।

Advertisement

भारत के लिए यह दौरा अभी तक चुनौतियों से पूर्ण रहा है। केपटाउन के न्यूलैंड्स स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में मेजबान टीम के तेज गेंदबाजों के सामने भारत का मजबूत बल्लेबाजी क्रम ताश के पत्तों की तरह ढह गया तो वहीं दूसरे टेस्ट मैच में अपने देश से थोड़ी अनुकूल स्थिति कि विकेट पर भी भारत जीत हासिल नहीं कर सका। 

 

तीसरे मैच में जिस विकेट पर भारत को साउथ अफ्रीका के साथ खेलना है वो भी तेज गेंदबाजों की मददगार मानी जा रही है। ऐसे में मेजबान टीम का गेंदबाजी आक्रमण भारत को एक बार फिर नाको चने चबबा सकता है। 

आक्रामक कप्तान विराट कोहली की टीम की कोशिश इस टेस्ट मैच को जीत या ड्रॉ कराते हुए वनडे सीरीज की शुरूआत से पहले मानसिक बढ़त लेने की होगी। हालांकि किसी भी लिहाज से उसके लिए यह आसान नहीं होगा। 

कोहली हर बार अपनी अंतिम एकादश में बदलाव करते हैं। ऐसे में इस मैच में रोहित शर्मा के स्थान पर उप-कप्तान अंजिक्य रहाणे को टीम में मौका मिल सकता है। वैसे भी रहाणे को बैंच पर बैठाने को लेकर कोहली की काफी आलोचना हुई है। 

 

पिछले दो मैचों में भारतीय बल्लेबाजों ने कई बार गलत शॉट खेल कर अपने विकेट गंवाए हैं। टीम प्रबंधन ने जरूर इस पर बात की होगी। उसके बल्लेबाजों को किसी भी हालत में अफ्रीकी चौखड़ी से निपटना होगा। क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS 

Advertisement

मेजबान अच्छी स्थिति में होने के बाद भी भारत को हल्के में लेने की गलती नहीं करेंगे। वो जानते हैं कि भारत जख्मी शेर है जो पलटवार करने का भरपूर माद्दा रखता है। 

टीम : 
भारत : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्या रहाणे, मोहम्मद शमी, ईशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह, पार्थिव पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हार्दिक पंड्या।

साउथ अफ्रीका : फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), हाशिम अमला, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), अब्राहम डिविलियर्स, डीन एल्गर, केशव महाराज, एडिन मार्कराम, मोर्ने मोर्केल, वर्नोन फिलेंडर, कागिसो रबाडा, लुंग नगिड़ि।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार