केपटाउन, 7 फरवरी (CRICKETNMORE)| भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें छह वनडे सीरीज के तीसरे मैच में आज यहां के न्यूलैंड्स मैदान पर भिड़ेंगी। भारत ने शुरुआती दो वनडे में जीत हासिल करते हुए सीरीज में 2-0 की बढ़त ले ली है। अब उसकी कोशिश अपनी बढ़त को और मजबूत करने की होगी। वहीं मेजबान सीरीज में वापसी करने के इरादे से उतरेगा। 

Advertisement

बता दें कि अगर टीम इंडिया आज के मुकाबले को जीत लेती है तो सीरीज कम से कम ड्रॉ पर खत्म होगी। पिछले 25 साल के इतिहास में भारतीय टीम साउथ अफ्रीका में कोई सीरीज ड्रॉ भी नहीं कर पाई है। 

Advertisement

चोटों के कारण मेजबानों का बल्लेबाजी क्रम एक तरह से बिखर चुका है। अब्राहम डिविलियर्स, उनके बाद कप्तान फाफ डु प्लेसिस और विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक (3डी) चोट के कारण मैदान से दूर हैं। 

ऐसे में मेजबानों के लिए मुसीबत पहाड़ बनकर खड़ी है, लेकिन तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट मैच में यहां तेज गेंदबाजों का बोलबाला रहा था और साउथ अफ्रीका के पास अच्छा तेज गेंदबाजी आक्रमण है और यहां भारत को सावधान रहने की जरूरत है। 

बल्लेबाजी में भारतीय कप्तान विराट कोहली का बल्ला रन बनाता जा रहा है। उन्होंने पहले वनडे में शतक जड़ा था। उनके अलावा पहले वनडे में अजिंक्य रहाणे ने अर्धशतकीय पारी खेली तो दूसरे वनडे में शिखर धवन ने 51 रन बनाए थे। 

 
Advertisement

अगर भारत का शीर्ष क्रम विफल होता है तो जिम्मेदारी केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी, हार्दिक पांड्या के कंधों पर होगी। धोनी के रहते टीम प्रबंधन बिना चिंता के रह सकता है। क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS

3डी की गैरमौजूदगी में साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी का भार हाशिम अमला, ज्यां पॉल, ड्यूमिनी और डेविड मिलर पर होगा। इन तीनों में से कोई भी अभी तक अपनी फॉर्म का परिचय नहीं दे पाया है। 

गेंदबाजी में भारत के पास भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह है। इन दोनों के अलावा पांड्या तीसरे तेज गेंदबाज के विकल्प हैं

Advertisement

पहले दो वनडे में साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज चाइनामैन कुलदीप यादव और लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल की स्पिन जोड़ी से परेशान रहे हैं। तीसरे मैच में भी कप्तान कोहली इन दोनों को अपने हथियार के रूप में इस्तेमाल करेंगे। 

गेंदबाजी में मेजबान लुंगी नगिड़ी, कागिसो रबादा, क्रिस मौरिस पर निर्भर रहेगी।

टीमें 

Advertisement

विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, अजिंक्या रहाणे, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी, हार्दिक पांड्या, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, 

साउथ अफ्रीका : एडिन मार्कराम (कप्तान), हाशिम अमला,ज्यां पॉल ड्यूमिनी, फरहान बेहरदीन, इमरान ताहिर, हेइनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मोर्ने मोर्कल, क्रिस मौरिसकागिसो रबाडा, तबरेज शम्सी।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार