कोलंबो, 22 जुलाई (CRICKETNMORE)| भारत और श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) एकादश का दो दिवसीय प्रैक्टिस मैच दूसरे दिन शनिवार को ड्रॉ हो गया। इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने विकेट पर अधीकतर समय बिताते हुए बुधवार से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच का अच्छा अभ्यास किया। 

Advertisement

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने 53 रन बनाए जबकि सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल ने 54 रन जोड़े। इन दोनों के अर्धशतकों के अलावा अजिंक्य रहाणे ने 40, रोहित शर्मा ने 38 और शिखर धवन ने 41 रनों का योगदान दिया। बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारतीय टीम ने अपनी पारी नौ विकेट पर 312 रनों पर घोषित कर दी। 

Advertisement

विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा 36 रन पर नाबाद रहे जबकि हार्दिक पांड्या 11 रन ही बना सके। अंतत: दोनों टीमों आमसहमति से मैच ड्रॉ करने पर राजी हो गईं। 

दिन की शुरुआत तीन विकेट पर 135 रनों पर करने वाली भारतीय टीम की पारी को कोहली और रहाणे ने आगे बढ़ाया। दोनों को बल्लेबाजी में किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। कोहली ने बाकी बल्लेबाजों को अभ्यास का मौका देने के लिए पवेलियन का रूख किया। 

इससे पहले, शुक्रवार को रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव की जोड़ी ने मिलकर विपक्षी टीम के सात बल्लेबाजों को पवेलियन पहुंचा दिया था। कुलदीप ने चार विकेट लिए जबकि जडेजा ने तीन विकेट अपने नाम किए। एसएलसी अध्यक्ष एकादश की टीम इन दोनों के आगे 187 रनों पर ही सिमट गई थी। 

इसके बाद राहुल ने शानदार अर्धशतक जड़ा, लेकिन अभिनव मुकुंद खाता भी नहीं खोल पाए। चेतेश्वर पुजारा ने 12 रनों का योगदान दिया। 

Advertisement

इसके बाद कोहली और रहाणे ने भारत को पहले दिन का अंत तीन विकेट पर 135 रनों के स्कोर के साथ करवाया।  भारतीय मूल के 5 महान क्रिकेटर जिन्होंने दूसरे देशों के लिए खेला इंटरनेशनल क्रिकेट

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार