शिखर धवन की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह समेत कई स्टार खिलाड़ी टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे पर हैं। इसलिए श्रीलंका सीरीज में सिलेक्टर्स ने कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया है और जहां धवन पहली बार की भारत की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। 

Advertisement

13 जुलाई दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज की शुरूआत होनी थी। लेकिन श्रीलंका के बल्लेबाजी कोच ग्रांट फ्लावर और डाटा एनालिस्ट के कोविड पॉजिटिव आने के बाद सीरीज का शेड्यूल पुननिर्धारित किया गया है। 

Advertisement

अब 18 जुलाई से वनडे सीरीज की शुरूआत होगी। दूसरा वनडे 20 जुलाई और तीसरा और आखिरी वनडे 23 जुलाई को खेला जाएगा। भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबले दोपहर 3 बजे से खेले जाएंगे।

इसके अलावा तीन टी-20 मैच का पहला मुकाबला 25 जुलाई को होगा। 27 जुलाई को दूसरा टी-20 और 29 जुलाई को तीसरा और आखिरी टी-20 मैच होगा। यह रात 8 बजे से खेले जाएंगे। वनडे औऱ टी-20 सीरीज के सभी मुकाबले कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाएंगे। 

भारत में फैंस इंग्लिश में सोनी सिक्स और हिंदी में सोनी टेन 3 पर लाइव मैच देख सकेंगे। इसके अलावा सोनी लिव एप पर लाइव स्ट्रीमिंग का लुत्फ उठा सकते हैं।

टीमें इस प्रकार है

Advertisement

भारत: शिखर धवन (कप्तान), पृथ्वी शॉ, देवदत्त पडिक्कल, ऋतुराज गायकवाड़, सूर्यकुमार यादव, मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या, नीतीश राणा, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, राहुल चाहर, के गौतम, कुणाल पंड्या, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, भुवनेश्वर कुमार (वी/सी), दीपक चाहर, नवदीप सैनी, चेतन सकारिया।
नेट गेंदबाज: ईशान पोरेल, संदीप वारियर, अर्शदीप सिंह, साई किशोर, सिमरजीत सिंह।

श्रीलंका: टीम का ऐलान होना अभी बाकी

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार