पोर्ट ऑफ स्पेन, 23 जून (CRICKETNMORE)| चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब बचाने से चूकी भारतीय क्रिकेट टीम आज से वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच वनडे मैचों की सीरीज खेलने उतरेगी। भारतीय टीम लगभग सवा साल के बाद अपने मुख्य कोच अनिल कुम्बले के बगैर खेलने जा रही है। त्रिनिदाद के क्वींस पार्क ओवल मैदान पर एक-दूसरे से भिड़ंत के लिए उतरने वाली दोनों टीमों का लक्ष्य एक नई शुरुआत का होगा। एक ओर जहां भारत इस्तीफा दे चुके कुम्बले के बगैर विजय रथ पर लौटने की कोशिश करेगा, वहीं वेस्टइंडीज 2019 विश्व कप में प्रवेश हासिल करने के इरादे से उतरेगा। 

Advertisement

भारत को 18 जून को चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान ने एकतरफा मुकाबले में मात दी थी। विराट कोहली की टीम के लिए यह हार किसी बड़े झटके से कम नहीं है। ऐसे में कप्तान के सामने अपनी टीम में उस जोश और जुनून को वापस लाने की चुनौती है, जो फाइनल में हार से पहले टीम के पास थी। यह सीरीज उनके कंधों पर कई जिम्मेदारियां भी आएंगी। सबसे बड़ी जिम्मेदारी टीम को मुख्य कोच की गैरमौजूदगी में संभालने की होगी। PHOTOS: टीम इंडिया के इस क्रिकेटर की वाइफ है सबसे हॉट, खूबसूरती देखकर उड़ जाएंगे होश

Advertisement

कुंबले ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इस कारण बिना कोच के वेस्टइंडीज दौरे पर गई टीम के कप्तान कोहली पर दोहरी जिम्मेदारी है। हालांकि टीम के साथ बल्लेबाजी कोच संजय बांगर हैं। 

वहीं वेस्टइंडीज के पास 2019 विश्व कप में सीधे प्रवेश के कम ही मौके बचे हैं। भारत के खिलाफ सीरीज संभवत: आखिरी मौका हो। इस साल सितंबर के अंत तक आईसीसी एकदिवसीय रैंकिंग में मेजबान इंग्लैंड के साथ शीर्ष सात स्थान पर रहने वाली टीमें विश्व कप में सीधे प्रवेश करेंगी, जबकि बाकी टीमों को क्वालीफायर टूर्नामेंट खेलना होगा। PHOTOS: टीम इंडिया के इस क्रिकेटर की वाइफ है सबसे हॉट, खूबसूरती देखकर उड़ जाएंगे होश

हाल ही में वेस्टइंडीज ने अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज खेली थी, जिसके पहले मैच में उसे हार मिली थी और दूसरा मैच जीता था। हालांकि, तीसरा मैच बारिश की भेंट चढ़ने के साथ ही सीरीज जीतने का सपना भी धुल गया।

टीमें (संभावित): 

Advertisement

भारत: विराट कोहली (कप्तान), महेंद्र सिंह धोनी, शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, युवराज सिंह, केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव ।

वेस्टइंडीज: जेसन होल्डर (कप्तान), जॉनाथन कार्टर, रोस्टन चेस, मिग्युएल कमिंस, शाई होप (विकेटकीपर), अल्जारी जोसेफ, इविन लुइस, जेसन मोहम्मद, एशेल नर्स।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार