5 नवंबर। भारत के खिलाफ खेले गए पहले टी-20 मैच के साथ पदार्पण करने वाले वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाड़ी फाबियान एलेन का कहना है कि उनकी टीम खराब बल्लेबाजी के कारण मैच हारी। कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराकर टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त ली।  ये हैं टीम इंडिया के क्रिकेटर्स की खूबसूरत वाइफ्स,देखें PICS

एलेन ने इस मैच में वेस्टइंडीज के लिए 20 गेंदों में 27 रन बनाए। मेहमान टीम ने कुल 109 रन बनाए। ऐसे में मेहमान टीम के 23 वर्षीय खिलाड़ी का कहना था कि ये विकेट अच्छी नहीं थी और अगर उनकी टीम 150 का स्कोर बनाती, तो मैच कड़ी प्रतिस्पर्धा वाला होता। 

मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में एलेन ने कहा, "ये बेहतरीन विकेट नहीं थी लेकिन हमें धैर्य बनाए रखना था और गेंद को बेहतर रूप से खेलना चाहिए था। हम बेहद आक्रामक थे। मुझे लगता है कि हम आसानी से 150 रन बना सकते थे और इसी लक्ष्य की हमें उम्मीद थी।" ये हैं टीम इंडिया के क्रिकेटर्स की खूबसूरत वाइफ्स,देखें PICS

एलेन ने कहा कि उनकी टीम अगले मैच में वापसी की कोशिश करेगा। आशा है कि हम इस हार से सबक लेगी और इसका बदला अगले मैच में पूरा करेगी। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार