11 अगस्त। 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो जाने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम आज यहां क्वींस पार्क ओवल मैदान पर मेजबान वेस्टइंडीज के साथ दूसरा वनडे मैच खेलने उतरेगी। भारतीय टीम विश्व कप के निराशाजनक प्रदर्शन को भुलाकर नई शुरुआत करना चाहेगी। शिखर धवन के वापस टीम से जुड़ने के बाद अब कप्तान विराट कोहली एक बार फिर तीन नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। 

Advertisement

मध्यक्रम के बल्लेबाजों को पहले मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था और अब श्रेयस अय्यर को यहां मौका मिल सकता है। अगर शीर्षक्रम विफल रहता है तो केदार जाधव और ऋषभ पंत तथा  मनीष पांडे टीम को मुश्किल से बाहर निकाल सकते हैं। 

Advertisement

गेंदबाजी में मोहम्मद शमी ने पहले मैच में तीन ओवर में मात्र पांच रन दिए थे। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या टीम प्रबंधन प्रदीप सैनी को पदार्पण करने का मौका देता है। 

दूसरी तरफ, टी-20 सीरीज में 0-3 से क्लीन स्वीप होने के बाद वेस्टइंडीज की टीम वनडे में वापसी करना चाहेगी। गेल की संभवत: यह आखिरी सीरीज है और वह इसे यादगार बनाना चाहेंगे। 

आपको बता दें कि दूसरे वनडे से पहले भारतीय टीम के खिलाड़ी धवन, चहल, नवदीप सैनी और रोहित शर्मा बिल्कुल खुश नजर आए। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार