IND vs WI 2nd Test, Day-4 Report: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां सोमवार, 13 अक्टूबर यानी मुकाबले के चौथे के खेल के खत्म होने तक टीम इंडिया ने 121 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 1 विकेट के नुकसान पर 63 रन बना लिए हैं। वो दिल्ली टेस्ट जीतने से सिर्फ 58 रन दूर हैं। यहां से केएल राहुल (25) और साईं सुदर्शन (30) की जोड़ी, दिल्ली टेस्ट के पांचवें दिन भारतीय पारी को आगे बढ़ाएगी।

Advertisement

इससे पहले चौथे दिन के खेल में वेस्टइंडीज ने अपनी दूसरी इनिंग में 118.5 ओवर खेले और ऑलआउट होने से पहले 390 रन बनाए। कैरेबियाई टीम के लिए सलामी बल्लेबाज़ जॉन कैंपबेल (199 गेंदों पर 115 रन) और शाई होप (214 गेदों पर 103 रन) ने सबसे ज्यादा रन बनाए और शानदार शतकीय पारी खेली। इन दोनों ही खिलाड़ियों के अलावा जस्टिन ग्रीव्स (85 गेंदों पर नाबाद 50 रन), रॉस्टन चेज (72 गेंदों पर 40 रन) और जायडेन सील्स (67 गेंदों पर 32 रन) ने भी मैदान पर लंबा समय बिताया और टीम के लिए कुछ अहम रन जोड़े।

Advertisement

बात करें अगर भारतीय गेंदबाज़ों की तो वेस्टइंडीज की दूसरी इनिंग में कुलदीप यादव (29 ओवर में 104 रन देकर 3 विकेट) और जसप्रीत बुमराह (17.5 ओवर में 44 रन देकर 3 विकेट) सबसे सफल गेंदबाज़ रहे जिन्होंने 3-3 विकेट झटके। उनके अलावा मोहम्मद सिराज (15 ओवर में 43 रन देकर 2 विकेट) ने 2 विकेट, रविंद्र जडेजा (33 ओवर में 102 रन देकर 1 विकेट) और वाशिंगटन सुंदर (23 ओवर में 80 रन देकर 1 विकेट) ने एक-एक विकेट हासिल किया।

गौरतलब है कि इससे पहले भारतीय टीम ने अपनी पहली इनिंग में यशस्वी जायसवाल (175 रन) और शुभमन गिल (129 रन*) की शतकीय पारियों के दम पर 5 विकेट के नुकसान पर 518 रन बनाकर इनिंग को घोषित की। इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम अपनी पहली इनिंग में सिर्फ 248 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी।

टीमें इस प्रकार हैं

भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जड़ेजा, वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): जॉन कैंपबेल, तेजनारायण चंद्रपॉल, एलिक एथनाज़, शाई होप, रोस्टन चेज़ (कप्तान), टेविन इमलाच (विकेट कीपर), जस्टिन ग्रीव्स, जोमेल वारिकन, खैरी पियरे, एंडरसन फिलिप, जायडेन सील्स।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार