हरारे, 14 जून (CRICKETNMORE): तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला के लगातार दो मैच जीत भारतीय क्रिकेट टीम ने पहले ही श्रृंखला अपने नाम कर ली है। ऐसे में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बुधवार को होने वाले तीसरे और अंतिम मैच में बेंच स्ट्रेंथ को अजमा सकते हैं। पहले दो मैचों में जीत हासिल करने के लिए भारतीय टीम को ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ी। उसने दोनों मैचों में आसानी से जीत हासिल की थी। 

Advertisement

सोमवार को हुए मैच के बाद धोनी ने ऐसे संकेत दिए थे कि वह हरारे स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर होने वाले तीसरे मैच में बाकी खिलाड़ियों को मौका दे सकते हैं। 

Advertisement

बुधवार को होने वाले मैच में धोनी, लोकेश राहुल और अंबाती रायडू की जगह फैज फजल और मनदीप सिंह को पदार्पण करने का मौका दे सकते हैं। 

फैज को करुण नायर के साथ पारी की शुरुआत करने का मौका मिल सकता है, तो वहीं, मनदीप रायडू की जगह तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आ सकते हैं। 

वहीं गेंदबाजी में जयदेव उनादकत और हरफनमौला खिलाड़ी ऋषि धवन को धौनी अंतिम एकादश में शामिल कर सकते हैं। 

दूसरी तरफ जिम्बाब्वे को आखिरी मैच में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। टीम के कप्तान ग्रीम क्रेमर चाहेंगे कि बल्लेबाज अपने बल्ले से बोर्ड पर अच्छे रन बनाएं ताकि गेंदबाज स्कोर को बचा सकें। 

Advertisement

हालांकि टीम की बल्लेबाजी दोनों मैचों में बेहद खराब रही है। पहले मैच में एल्टन चिगम्बुरा ने 41 रनों की पारी खेल टीम को संभाला था तो दूसरे मैच में वुसिमुजी सिबांडा ने अर्धशतक लगकर टीम की लाज बचाने की कोशिश की थी। 

वहीं, गेंदबाजी में कप्तान गेंदबाजों से पहले से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेंगे। 

टीमें (संभावित) : 

Advertisement

भारत : महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान, विकेटकीपर), लोकेश राहुल, फैज फजल, मनीष पांडे, करुण नायर, अंबाती रायडू, केदार जाधव, मंदीप सिंह, ऋषि धवन, जसप्रीत बुमराह, जयंत यादव, यजुवेंद्र चहल, बरिंदर सरन, जयदेव उनादकत, धवल कुलकर्णी और अक्षर पटेल। 

जिम्बाब्वे : ग्रीम क्रेमर (कप्तान), रिचमोंड मुतुम्बामी, तौरइ मुजराबानी, चामुनओरवा चिबाबा, पीटर जोसेफ मूर, एल्टन चिगम्बुरा, वुसिमुजी सिबांडा, तवांडा मुपारिवा, सीन विलियमस, सिकंदर रजा बट, नेविले माडजिवा, डोनाल्ड टिरिपानो, टिमयसेन मारुमा, वेलिंगटन मासाकाड्जा, टेंडाई चिसोरो, हेम्लिटन मासाकाड्जा, टेंडाई चाटारा, क्रेग इरविन।

एजेंसी

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार