Women's Asia Cup 2026, IND-W vs PAK-W: महिला एशिया कप 2026 में भारत के खिलाफ पाकिस्तान की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही। शुरुआती साझेदारी टूटने के बाद पाकिस्तानी बल्लेबाज लगातार विकेट गंवाती चली गईं और टीम मजह 55 रन पर सिमट गई।
महिला एशिया कप 2026 का 9वां मुकाबला शनिवार (5 सितंबर) को भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत संभली हुई थी, लेकिन सलामी साझेदारी टूटने के बाद पूरी पारी बिखर गई।
मुनीबा अली और शावाल जुल्फिकार ने पहले विकेट के लिए 27 रन जोड़। मुनीबा 13 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि शावाल जुल्फिकार ने 14 रन की पारी खेली। दोनों के आउट होते ही पाकिस्तान की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई और देखते ही देखते सिर्फ 9.1 ओवर में 35 रन के स्कोर पर अपने 6 विकेट गंवा दिए। पाकिस्तान की कोई भी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों का डटकर सामना नहीं कर सकी।
हालात इतने खराब रहे कि टीम के अगले 9 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके और पूरी पाकिस्तानी टीम 18.1 ओवर में महज 55 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। यह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम का सबसे कम स्कोर भी रहा।
भारत की तरफ से श्री चरणी और प्रेमा रावत ने गेंद से कमाल किया। दोनों गेंदबाजों ने 3-3 विकेट अपने नाम किए। वहीं दीप्ति शर्मा को 2 विकेट मिले, जबकि शेफाली वर्मा ने भी 1 विकेट चटकाया।
टीमें इस मैच के लिए
भारत (प्लेइंग XI): स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़।
Also Read: LIVE Cricket Score
पाकिस्तान (प्लेइंग XI): मुनीबा अली (विकेटकीपर), शावाल जुल्फिकार, गुल फिरोजा, आयशा जफर, सदफ शमास, फातिमा सना (कप्तान), एमान फातिमा, उम्म-ए-हानी, तूबा हसन, नाशरा संधू, सादिया इकबाल।