गुयाना, 11 नवंबर (CRICKETNMORE)| बिस्माह मारूफ (53) और निदा डार (52) के अर्धशतकों की मदद से पाकिस्तान ने यहां जारी आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप के अपने दूसरे मुकाबले में भारत के सामने रविवार को जीत के लिए 124 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान ने 30 रन के अंदर तीन विकेट गंवाने के बाद शानदार वापसी की। 

Advertisement

मारूफ और निदा ने चौथे विकेट के लिए 94 रन की शानदार साझेदारी कर पाकिस्तान को सात विकेट पर 133 रन के स्कोर तक पहुंचा दिया। टी-20 में चौथे विकेट के लिए पाकिस्तान की यह सबसे बड़ी साझेदारी है। 

Advertisement

पाकिस्तान ने वैसे तो सात विकेट पर कुल 135 रन बनाए लेकिन उसके बल्लेबाजों द्वारा डेंजर एरिया में दौड़ने के कारण उसके खाते से दो रन घटा दिया। इसके कारण टीम स्कोरबोर्ड पर 133 रन लगा पाई। 

पाकिस्तानी बल्लेबाज दोबारा डेंजर एरिया में दौड़ते पाए गए और फिर मैदानी अंपायर ने इस बार भारत को 10 रन पेनाल्टी के रूप में दे दिया। इस तरह भारत को अब मैच जीतने के लिए 20 ओवर में 124 रन ही बनाने होंगे। 

टी-20 में मारूफ का यह सातवां अर्धशतक है। उन्होंने 49 गेंदों पर चार चौके लगाए। वहीं, निदा ने 35 गेंदों पर पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से अपने करियर का पहला अर्धशतक पूरा किया। 

इन दोनों बल्लेबाजों के आउट होने के बाद आयशा जफर (0), कप्तान जवेरिया खान (17), आलिया रियाज (4) और ओमैमा सोहेल (3) ज्यादा कुछ नहीं कर पाई। 

Advertisement

पाकिस्तान ने अंतिम चार ओवरों में 29 रन जोड़े और चार विकेट गंवाए। 

भारत के लिए पूनम यादव और डायलन हेमलता ने दो-दो जबकि अंरूधती रॉय ने एक विकेट झटके।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार