गयाना, 15 नवंबर (CRICKETNMORE)| भारतीय क्रिकेट टीम ने यहां प्रोविडेंस स्टेडियम में खेले जा रहे महिला टी-20 विश्व कप के अपने तीसरे मैच में आयरलैंड के सामने 146 रनों का लक्ष्य रखा है।
Advertisement
आयरलैंड द्वारा टॉस जीतकर बल्लेबाजी का आमंत्रण मिलने पर पहले पारी खेलने उतरी भारतीय टीम के लिए सबसे ज्यादा 51 रन मिताली राज ने बनाए।
Advertisement
उनके अलावा स्मृति मंधाना ने 33 रनों की पारी खेली। मिताली और मंधाना ने पहले विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी पर टीम के बड़े स्कोर की उम्मीद जगई थी लेकिन मध्य और निचले क्रम की विफलता के कारण भारतीय टीम निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 145 रन ही बना सकी।
आयरलैंड के लिए किम गार्थ ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए