13 फरवरी, पोर्ट एलिजाबेथ (CRICKETNMORE)। पोर्ट एलिजाबेथ में भारत ने साउथ अफ्रीकी टीम को 73 रन से हराकर सीरीज पर कब्जा जमा लिया। 26 साल के इतिहास में पहली बार भारत की टीम साउथ अफ्रीका में कोई वनडे सीरीज जीतने में सफलता पाई है। पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

आपको बता दें कि 275 रन का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम 201  रन पर ऑलआउट हो गई। युजवेंद्र चहल ने 2 विकेट चटकाए तो वहीं कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके।

Advertisement

 

 

रतीय क्रिकेट टीम ने मंगलवार को सेंट जॉर्ज पार्क मैदान पर खेले जा रहे पांचवें वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीका के सामने 275 रनों का लक्ष्य रखा है। भारत ने पहले बल्लेबाजी का आमंत्रण मिलने पर सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा की 115 रनों की पारी के दम पर निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट खोकर 274 रन बनाए।  रोहित के अलावा विराट कोहली ने 36, शिखर धवन ने 34, श्रेयस अय्यर ने 30 रनों की पारियां खेली। 

Advertisement

दक्षिण अफ्रीका की तरफ से लुंगी नगिड़ी ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। कागिसो रबादा को एक सफलता मिली। दो बल्लेबाज रन आउट हुए। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार