India vs Ireland 1st T20I: भारत और आय़रलैंड के बीच शुक्रवार (26 जून) से बेलफास्ट में दो टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय समय के अनुसार इस मुकाबले की शुरूआत शाम 6 बजे से होगा। इस मुकाबले में भारतीय बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) के पास खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा।
7000 टी-20 रन
किशन ने टी-20 क्रिकेट में अभी तक 244 मैच की 235 पारियों में 31.45 की औसत और 144.97 की स्ट्राईक रेट से 6921 रन बनाए हैं। अगर वह इस मैच में 79 रन बना लेते हैं तो टी-20 क्रिकेट में अपने 7000 रन पूरे कर लेंगे।
बतौर भारतीय 13 खिलाड़ी ही टी-20 में 7000 रन के आंकड़े तक पहुंचे हैं, जिमेंस विराट कोहली,रोहित शर्मा,शिखऱ धवन, सूर्यकुमार यादव,संजू सैमसन,केएल राहुल, सुरेश रैना,अंजिक्य रहाणे,एमएस धोनी,दिनेश कार्तिक, रॉबिन उथप्पा,मनीष पांडे औऱ श्रेयस अय्यर का नाम शुमार है।
धवन को पछाड़ने का मौका
किशन अगर इस मैच में ही यह मुकाम हासिल कर लेते हैं बतौर भारतीय सबसे तेज 7000 टी-20 रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंच जाएंगे। फिलहाल इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर शिखऱ धवन हैं, जिन्होंने इसके लिए 246 पारी खेली थी।
बतौर भारतीय सबसे तेज 7000 टी-20 रन
केएल राहुल- 197 पारी
विराट कोहली- 212 पारी
शिखर धवन- 246 पारी
सुरेश रैना- 251 पारी
रोहित शर्मा- 268 पारी
टीमें
भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा।
Also Read: LIVE Cricket Score
आयरलैंड: लोर्कन टकर (कप्तान), रॉस अडायर, बेन कैलिट्ज़, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, स्टीफन डोहेनी, मैथ्यू हम्फ्रीज़, गेविन होए, मैथ्यू होलार्ड, लियाम मैक्कार्थी, जय मूंदड़ा, हैरी टेक्टर, टिम टेक्टर, रूबेन विल्सन।