SA vs IND: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी और निर्णायक मैच केपटाउन के न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। इस टेस्ट में भारतीय टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही और टीम को शुरूआती दो झटके काफी जल्दी लग गए। हालांकि पहले सत्र का खेल होने तक खराब फॉर्म से जूझ रहे भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा अच्छी बल्लेबाजी करते नज़र आए है। इस दौरान उन्होंने अपनी पारी की शुरूआत में ही शानदार पुल शॉट लगाया जिसे देखकर फैंस काफी खुश हो गए हैं। 

Advertisement

दरअसल, भारतीय टीम की पहली पारी के 14वें ओवर में चेतेश्वर पुजारा बल्लेबाजी कर रहे थे। साउथ अफ्रीका के लिए ये ओवर डुआने ओलीवियर करने आए। ओलीवियर के इस ओवर की चौथी बॉल पर पुजारा ने जोरदार पुल शॉट खेला जो सीधा चौके के लिए गया। बता दें कि पुजारा के इस शॉट को देखकर भारतीय फैंस काफी खुश है, क्योंकि पुजारा अपनी इनिंग की शुरूआत में कभी ऐेसे आक्रमक शॉट नहीं लगाते हैं। वहीं, भारतीय टीम का ये अनुभवी बल्लेबाजी काफी समय से खराब फॉर्म से भी जूझ रहा है, इसलिए पारी के शुरूआत में चेतेश्वर के बैट से निकले ऐसे शॉट उनके और टीम दोनों के लिए काफी पॉजिटिव साइन है। 

Advertisement

मैच की बात करे तो भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था, जिसके बाद टीम ने दोनों ही सलामी बल्लेबाजों को 13वें ओवर तक आते-आते खो दिया। जिसके बाद चेतेश्वर पुजारा और कप्तान विराट की जोड़ी ने भारतीय पारी को पहले सत्र का खेल खत्म होने तक 75 रनों तक पहुंचा दिया है।

बता दें कि भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका में आज तक कोई टेस्ट सीरीज जीत दर्ज नहीं की है। भारत साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही सीरीज 1-1 से बराबरी पर है। ऐसे में जो भी केपटाउन टेस्ट जीतेगा वहीं सीरीज भी जीत जाएगा।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार