भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद इस फॉर्मैट को अलविदा कह गए लेकिन अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक ऐसी क्रिप्टिक तस्वीर पोस्ट की जिसने अटकलों को हवा दे दी है। जडेजा ने अपने आधिकारिक इंस्टा अकाउंट से अपनी टेस्ट जर्सी की तस्वीर शेयर की जो कि तुरंत वायरल हो गई।

Advertisement

उनकी इस इंस्टाग्राम स्टोरी ने कई लोगों को इसका मतलब समझ में आने पर मजबूर कर दिया है, कुछ लोगों ने इसे इस बात का संकेत माना है कि जडेजा टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने पर विचार कर रहे हैं। जबकि कुछ फैंस इसको डिकोड करने में लगे हुए हैं। जडेजा टी-20 इंटरनेशनल से रिटायर हो चुके हैं लेकिन वनडे और टेस्ट क्रिकेट में सक्रिय हैं।

Advertisement

हाल ही में संपंन्न हुए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर विराट कोहली और रोहित शर्मा का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था जिसके चलते उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा लेकिन रविंद्र जडेजा भी इससे अछूते नहीं रहे। जडेजा तीन मैचों में केवल चार विकेट लेने में सफल रहे और बल्ले से 27 की औसत से 135 रन बनाए।

एक रिपोर्ट के अनुसार, अनुभवी खिलाड़ी का प्रदर्शन जांच के दायरे में है और बीसीसीआई चयन समिति उनके भविष्य पर विचार कर रही है। रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि चयनकर्ता अब जडेजा से आगे निकलने के इच्छुक हो सकते हैं क्योंकि वो टीम का पुनर्निर्माण करना चाहते हैं। जडेजा के पोस्ट की टाइमिंग ने इस बात को और बढ़ा दिया है क्योंकि भारत एक व्यस्त कार्यक्रम के लिए तैयार है। 22 जनवरी से शुरू होने वाली टीम इंग्लैंड से पांच टी-20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी, इसके बाद हाइब्रिड होस्टिंग मॉडल के तहत दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी खेलेगी।

आगामी सीरीज के लिए टीम की घोषणा जल्द ही होने की उम्मीद है और जडेजा के शामिल होने या बाहर होने से उनके भविष्य के बारे में अधिक स्पष्टता मिल सकती है। रिपोर्ट बताती है कि बीसीसीआई चयन समिति, मुख्य कोच गौतम गंभीर के साथ मिलकर 2027 वर्ल्ड कप से पहले युवा खिलाड़ियों को शामिल करने पर विचार कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार, चयनकर्ता इस बात पर बहस कर रहे हैं कि जडेजा को बरकरार रखा जाए या कोई नया तरीका अपनाया जाए।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार