15 दिसंबर। आस्ट्रेलिया के पहली पारी के स्कोर 326 रनों के सामने भारत की टीम अपनी पहली पारी में इस समय लड़खड़ा सी गई है। भारत के दोनों ओपर्नस बल्लेबाज पवेलियन पहुंच चुके हैं।

Advertisement

इस समय विराट कोहली और पुजारा भारतीय पारी को संवारने में लगे हुए हैं। आपको बता दें कि भारत के दोनों ओपनर्स बल्लेबाज केएल राहुल और मुरली विजय कंगारू तेज गेंदबाजों के द्वारा क्लिन बोल्ड आउट हुए हैं।

साल 1986 के बाद ऐसा पहली दफा हुआ है जब ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट की एक पारी के दौरान दोनों भारतीय ओपनर्स बोल्ड आउट होकर पवेलियन पहुंचे हैं।

आखिरी बार ऐसा अनचाहा कमाल साल 1986 में हुआ था जब सुनील गावस्कर और क्रिस श्रीकांत सिडनी टेस्ट मैच की एक पारी में बोल्ड आउट हुए थे। इस मैच में गावस्कर ने 172 रन बनाए थे तो वहीं  क्रिस श्रीकांत ने 116 रन की पारी खेली थी। देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार