20 जनवरी, जोहानसबर्ग (CRICKETNMORE)>  साउथ अफ्रीकी टीम ने भारत को 2 टेस्ट मैचों में हराकर 3 मैचों की सीरीज पर 2- 0 से कब्जा कर लिया है। सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच जोहानलबर्ग में 24 जनवरी से खेला जाएगा।

Advertisement

अब तक दोनों टेस्ट मैचों में भारत के बल्लेबाज साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों से परेशान रहे हैं यही कारण है कि अभी तक कोहली को छोड़कर कोई भी भारतीय बल्लेबाज अर्धशतकीय पारी खेलने में सफल नहीं रहा है।

भारत के खराब परफॉर्मेंस के बाद भी साउथ अफ्रीकी टीम के दिग्गज एबी डीविलियर्स भारतीय टीम के खिलाड़ियों से खुश हैं। एबी डीविलियर्स ने एक बयान में भारतीय तेज गेंदबाजों की खुब तारीफ की है।

एबी ने कहा कि भारत के तेज गेंदबाजों ने उन्हें सरप्राइज किया है। उन्होंने शानदार गेंदबाजी की है जिससे हमारी टीम काफी समय दबाव में रही है। इसके अलाना कोहली के बारे में एबी ने कहा कि वो एक शानदार बल्लेबाज हैं।

आपको बता दें कि सेंचुरियन टेस्ट मैच में एबी ने 80 रन की अहम पारी खेलकर भारतीय गेंदबाजों की जमकर परीक्षा ली थी।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार