16 सितंबर,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज की शुरुआत रविवार (17 सितंबर) को चेन्नई के एम.ए चिदंबरम में खेले जाने वाले पहले वनडे मैच होगी। आईसीसी वनडे टीम रैकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज ऑस्ट्रेलिया और तीसरे नंबर पर काबिज टीम इंडिया के बीच इस सीरीज में कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। इस सीरीज में टीम इंडिया के कई खिलाड़ी बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। आइए जानते हैं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस सीरीज में टीम इंडिया के खिलाड़ियों की नजर किन रिकॉर्ड्स पर रहेगी। 

Advertisement

सबसे तेज 100 विकेट

Advertisement

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में सबसे तेज 100 वनडे विकेट लेने का रिकॉर्ड बना सकते हैं। शमी ने अब तक खेले गए 49 मैचों में 91 विकेट हासिल किए हैं और वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम करने के लिए उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो वनडे मैचों में 9 विकेट हासिल करने होंगे। इस समय ये रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के नाम हैं। स्टार्क ने 52 वनडे मैचों में ये कारनामा किया था। हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड है बेहद हॉट, जरूर देखें 

 

पोटिंग से आगे निकलेंगे विराट

Advertisement

वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने के मामले में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ऑस्ट्रेलियाई के महान बल्लेबाज रिकी पोटिंग को पीछे छोड़ सकते हैं। इस समय 30 शतकों के साथ कोहली औऱ पोटिंग संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर काबिज हैं। अगर वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों में कोहली एक भी शतक मार देते हैं तो वह पोटिंग को पीछे छोड़ देंगे। हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड है बेहद हॉट, जरूर देखें  

 

 एमएस धोनी बनेंगे 10 हजारी

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस सीरीज में महेंद्र सिंह धोनी वनडे क्रिकेट में अपने 10 हजार रन पूरे कर सकते हैं। उन्हें ये आंकड़ा छूने के लिए 342 रनों की दरकार है। अगर धोनी ऐसा करने में कामयाब होते हैं तो वह वनडे क्रिकेट के इतिहास में 10 हजार रन बनाने वाले भारत के चौथे और दुनिया के 11वें खिलाड़ी बन जाएंगे। हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड है बेहद हॉट, जरूर देखें 

 

 रोहित शर्मा 6 हजार रन करेंगे पूरे

Advertisement

हिटमैन के नाम से मशहूर टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में अपने 6 हजार वनडे रन पूरे कर सकते हैं। इस आंकड़े को छूने से वह अभी 263 रन दूर है। अगर रोहित इसमें कामयाब होते हैं तो वह 6000 वनडे रन बनाने वाले भारत के नौंवे खिलाड़ी बन जाएंगे। 

 

 युवराज सिंह को पीछे छोड़ेंगे विराट कोहली

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में सिर्फ 23 रन बनाते ही विराट कोहली भारत के लिए वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में युवराज सिंह को पीछे छोड़ देंगे। युवराज सिंह के  301 वनडे मैचों में 36.47 की औसत से 8609 रन बनाए हैं। वहीं विराट कोहली 194 मैचों में 55.75 की औसत 8587 रन बना चुके हैं और युवी से सिर्फ 22 रन पीछे हैं।


(सौरभ शर्मा / CRICKETNMORE)

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार