नई दिल्ली, 8 अप्रैल (CRICKETNMORE)| एम.एस.के प्रसाद के नेतृत्व में राष्ट्रीय चयनकर्ता मुंबई में 15 अप्रैल को एक बैठक करके इंग्लैंड एंड वेल्स में होने वाले 2019 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम चुनेंगे।

Advertisement

वर्ल्ड कप के लिए सभी देशों को 23 अप्रैल तक अपनी टीम की सूची भेजनी है और चयनकर्ता इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में कुछ खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं। 

Advertisement

आईएएनएस को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि टीम का चयन करने के पहले चयनकर्ता थोड़ा इंतजार करना चाहते थे और मौजूदा आईपीएल ने उन्हें कुछ चुनिंदा खिलाड़ियों के फॉर्म को भापने का मौका भी दिया। 

अधिकारी ने कहा, "चयनकर्ता समय लेकर अपना काम करना चाहते थे क्योंकि वर्ल्ड कप के लिए टीम का चयन करने के लिए उनके पास 23 अप्रैल तक का समय है। आईपीएल जारी है ओर इससे हमेशा खिलाडियों के प्रदर्शन को देखने का मौका मिलता है।"

भारतीय टीम में कप्तान विराट कोहली समेत कई खिलाड़ियों की जगह तय है तो वहीं कई ऐसे खिलाड़ी है जिन्हें उम्मीद होगी कि चयनकर्ता उनपर भरोसा जताए। टीम में नंबर-4 को लेकर बहुत माथापच्ची हो रही है और चयनकार्ता ऋषभ पंत एवं अंबाती रायडू पर भरोसा जता सकते हैं। 

विजय शंकर ने भी पिछले कुछ महीनों में दमदार प्रदर्शन किया है और हरफनमौला खिलाड़ी के तौर पर उन्हें भी टीम में जगह दी जा सकती है। 

Advertisement

टीम में चौथे गेंदबाज की जगह भी खाली है और आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे नवदीप सैनी भी चयनकर्ताओं की नजर में होंगे। 
टूर्नामेंट के लिए टीम का चयन करने से पहले कोहली और कोच रवि शास्त्री से भी पूछा जाएगा।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार