भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने सोमवार को भारतीय पुरुष टीम के 2021/22 के घरेलू सीजन के कार्यक्रम की घोषणा की। भारत का घरेलू सीजन आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के फाइनल के तीन दिन बाद 17 नवंबर से शुरू होगा। बीसीसीआई शीर्ष परिषद ने सोमवार को हुई बैठक में इस कार्यक्रम को मंजूरी दी। भारत इस दौरान चार टेस्ट, तीन वनडे और 14 टी20 मैचों की मेजबानी करेगा।

Advertisement

न्यूजीलैंड और श्रीलंका दो टेस्ट और तीन-तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए क्रमश: नवंबर 2021 और मार्च 2022 में भारत का दौरा करेंगे। वेस्टइंडीज तीन वनडे और तीन टी20 मैच के लिए फरवरी 2022 में भारत दौरे पर रहेगा। घरेलू सीजन के बीच भारतीय टीम दिसंबर-जनवरी में सभी प्रारूपों की सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगी।

Advertisement

भारत इसके साथ ही जून 2022 में पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका की मेजबानी करेगा।

कानपुर और मुंबई को न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों के लिए वेन्यू के तौर पर देखा गया है जबकि बेंगलुरु और मोहाली श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट की मेजबानी करेंगे। दोनों सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2021-23 साईकिल का हिस्सा होगी।

भारत बनाम न्यूजीलैंड (2021)

पहला टी20 : 17 नवंबर, जयपुर

Advertisement

दूसरा टी20 : 19 नवंबर, रांची

तीसरा टी20 : 21 नवंबर कोलकाता

पहला टेस्ट : 25 से 29 नवंबर, कानपुर

Advertisement

दूसरा टेस्ट : तीन से सात दिसंबर, मुंबई

 

भारत बनाम वेस्टइंडीज (2022)

पहला वनडे : छह फरवरी, अहमदाबाद

Advertisement

दूसरा वनडे : नौ फरवरी, जयपुर

तीसरा वनडे : 12 फरवरी, कोलकाता

पहला टी20 : 15 फरवरी, कटक

Advertisement

दूसरा टी20 : 18 फरवरी, विशाखापत्तनम

तीसरा टी20 : 20 फरवरी, त्रिवेंद्रम

भारत बनाम श्रीलंका (2022)

Advertisement

पहला टेस्ट : 25 से एक मार्च, बेंगलुरु

दूसरा टेस्ट : पांच से नौ मार्च, मोहाली

पहला टी20 : 13 मार्च, मोहाली

Advertisement

दूसरा टी20 : 15 मार्च, धर्मशाला

तीसरा टी20 : 18 मार्च, लखनऊ

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार