2 मार्च। वर्ल्ड कप 2019 के लिए भारतीय टीम को नई जर्सी मिली है। 1 मार्च को बीसीसीआई ने टीम इंडिया के लिए नई जर्सी लांच की है जो सभी खिलाड़ी वर्ल्ड कप में पहन कर खिताबी मुकाबला करेंगे।

Advertisement

नई जर्सी के लांच के मौके पर सभी भारतीय खिलाड़ी मौजूद थे। आपको बता दें कि वर्ल्ड कप के लिए बनाई गई इस नई जर्सी पर जब - जब भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप का खिताब जीता है उसकी तारीख लिखी गई है।

Advertisement

लांच के मौके पर धोनी और कोहली भी मौजूद थे। इतना ही नहीं युवा पृथ्वी शॉ, रहाणे और हरमनप्रीत कौर भी इस मौके पर मौजूद थे।

वर्ल्ड कप का आगाज 30 मई से होने वाला है। हर किसी को उम्मीद है कि इस बार भी भारतीय टीम वर्ल्ड कप का खिताब जीतने में सफल रहेगी। भारत ने साल 1983 और 2011 में 50 ओवर वाले वर्ल्ड कप के खिताब को जीतने में सफलता पाई है तो वहीं दूसरी ओर 2007 टी-20 वर्ल्ड कप भी भारत ने जीतकर इतिहाल रचा है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार