कोलकाता, 3 नवंबर (CRICKETNMORE)| वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम रविवार से वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू हो रही तीन टी-20 मैचों की सीरीज में उतर रही है। भारत के लिए यह टी-20 सीरीज किसी भी लिहाज से आसान नहीं होने वाली क्योंकि बेशक विंडीज ने टेस्ट और वनडे में दोयम दर्जे का प्रदर्शन किया हो, लेकिन टी-20 में यह टीम बिल्कुल अलग और खतरनाक है क्योंकि यह मौजूदा टी-20 विश्व चैम्पियन है।

Advertisement

मेजबान टीम इस सीरीज में अपने नियमित कप्तान और मौजूदा दौर के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शुमार विराट कोहली के बिना उतर रही है। विराट को आगामी आस्ट्रेलिया दौरे को देखते हुए आराम दिया गया है। ऐसे में टीम की कप्तानी रोहित शर्मा करेंगे। रोहित की कप्तानी में ही भारत ने हाल ही में एशिया कप पर कब्जा जमाया था। 

Advertisement

विराट के न होने से रोहित पर दोहरी जिम्मेदारी है। वहीं कप्तान में भी एक तरह से उनका बोझ बढ़ा है क्योंकि महेंद्र सिंह धोनी को टी-20 टीम से बाहर कर दिया गया है। धोनी भारत के सबसे सफल कप्तानों में शुमार हैं और वह हर मैच में मौजूदा कप्तानों को राय देते रहते हैं तथा कई मौकों पर आगे आकर जिम्मेदारी भी लेते हैं। धोनी के न रहने से रोहित के पास एक अनुभवी खिलाड़ी की कमी होगी। 

बल्लेबाजी में रोहित के अलावा शिखर धवन, केएल राहुल को अहम रोल निभाना होगा। धवन का कप्तान के साथ सलामी बल्लेबाज के तौर पर आना तय माना जा रहा है। तीसरे नंबर पर कोहली की अनुपस्थिति में राहुल को मौका मिल सकता है। 

मध्यक्रम में श्रेयस अय्यर, मनीष, पांडे, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत के विकल्प रोहित के पास हैं। 

Advertisement

गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह पर काफी कुछ निर्भर करेगा। दोनों शुरुआती ओवरों में आएंगे। इन दोनों की कोशिश विंडीज के खतरनाक बल्लेबाजों को बड़े शॉट खेलने से रोकने तथा उन्हें आउट करने की होगी। 

रोहित किस संयोजन के साथ जाते हैं यह मैच के दिन की पता चलेगा। क्रूणाल पांड्या के रूप में उनके पास एक हरफनमौला खिलाड़ी का अच्छा विकल्प है। वहीं स्पिन में रोहित के पास वॉशिंगटन सुंदर, शाहबाज नदीम, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल के विकल्प हैं। क्रूणाल भी बाएं हाथ के स्पिनर हैं। ऐसे में देखना होगा कि रोहित किन्हें मौका देते हैं। 

संभावित प्लेइंग इलेवन

Advertisement

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (उपकप्तान), शिखर धवन, केएल, राहुल, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, क्रूणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, खलील अहमद।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार