पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ (Haris Rauf) और नसीम शाह (Naseem Shah) चोट के कारण एशिया कप 2023 के बाकी बचे मुकाबलों से बाहर हो सकते हैं। दोनों गेंदबाजों को यह चोट भारत के खिलाफ रविवार-सोमवार को खेले गए सुपर 4 मुकाबले के दौरान लगी थी। 

Advertisement

ईएसपीएनक्रिकइनफो की खबर के अनुसार, हारिस रऊफ और नसीश शाह का श्रीलंका के खिलाफ गुरुवार को होने वाले सुपर 4 मुकाबले से बाहर होना लगभग तय है। इसके अलावा अगर पाकिस्तान फाइनल में पहुंचती है तो उसमें भी दोनों का खेला मुश्किल है। 

Advertisement

पाकिस्तान ने इन दोनों चोटिल गेंदबाजों के बैकअप के तौर पर शाहनवाज दहानी औऱ जमान खान को टीम में शामिल किया है। हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने साफ किया है कि इसका यह मतलब नहीं है कि रऊफ और नसीम टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। वह टीम के मेडिकल पैनल की निगरानी में रहेंगे।  

पीसीबी ने एक बयान जारी कर रहा, " "अगले महीने शुरू होने आईसीसी पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप से पहले खिलाड़ियों की फिटनेस को ध्यान में रखते हुए यह केवल एक एहतियाती कदम है। हारिस और नसीम टीम के मेडिकल पैनल की निगरानी में ही रहेंगे। अगर नसीमॉ या हारिस अगले सात दिन के लिए बाहर होते हैं, तो ही टीम मैनेजमेंट एसीसी टेक्निकल कमेटी से रिप्लेसमेंट का अनुरोध करेगा।"

Also Read: Live Score

भारत के खिलाफ सुपर 4 मुकाबले में रविवार के खेल के दौरान रऊफ को पसलियों में परेशानी हुई थी। जिसके चलते वह सोमवार को गेंदबाजी के लिए मैदान पर नहीं उतरे। वहीं रिजर्व डे के दौरान भारतीय पारी के 49वें ओवर के दौरान नसीम के दाएं कंधे में चोट लगी थी। जिसके बाद एहतियात के तौर पर दोनों बल्लेबाजी करने नहीं उतरे और पाकिस्तान की पारी 128 रनों पर सिमट गई। भारत ने यह मुकाबला 228 रन से जीता, जो पाकिस्तान के खिलाफ उसकी सबसे बड़ी जीत है।  

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार