IPL 2021 के लिए दुबई रवाना हुई दिल्ली कैपिटल्स की टीम, श्रेयस अय्यर नहीं थे साथ

Updated: Sat, Aug 21 2021 17:04 IST
IPL 2021: Delhi Capitals leave for Dubai (Image Source: Google)

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) इंडियन प्रीमियर लीग 2021 (IPL 2021) के बाकी बचे मैचों में हिस्सा लेने के लिए शनिवार को दुबई के लिए रवाना हो गई। टीम के अधिकारियों के साथ टीम के घरेलू खिलाड़ी दुबई के लिए रवाना होने वालों में शामिल हैं।

फ्रैंचाइजी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो के साथ दुबई के लिए अपने प्रस्थान की पुष्टि की। नई दिल्ली में आईजीआई हवाई अड्डे पर टीम के सदस्यों को दिखाते हुए कैप्शन के साथ फिर से उड़ चला 2.0, हम संयुक्त अरब अमीरात के लिए रवाना हो गए हैं।

लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने एयरपोर्ट पर पीपीई किट में अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर 'एनरूट दुबई' कैप्शन के साथ पोस्ट की थी।

दिल्ली के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर पहले ही सहायक कोच प्रवीण आमरे के साथ दुबई पहुंच चुके थे। फ्रेंचाइजी ने आईसीसी अकादमी में उनका बल्लेबाजी करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था।

मार्च में पुणे में इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच के दौरान क्षेत्ररक्षण के दौरान कंधे में लगी चोट के कारण अय्यर आईपीएल से बाहर हो गए थे लेकिन अब वह फिट हो चुके हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Delhi Capitals (Stay ) (@delhicapitals)

8 अप्रैल को उनके कंधे की सर्जरी हुई थी और उसी के लिए उनका गहन पुनर्वास किया गया था। अभी यह तय नहीं हुआ है कि अय्यर की कप्तानी में वापसी होगी या ऋषभ पंत ही कप्तान बने रहते हैं। पंत की कप्तानी में दिल्ली की टीम ने हालांकि अब तक काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।

दिल्ली कैपिटल्स आठ मैचों में 12 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर है। 22 सितंबर को दुबई में उनका सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा।

इससे पहले, मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स यूएई के लिए रवाना हुए थे और उन्होंने आईपीएल के दूसरे चरण के लिए अभ्यास शुरू कर दिया है।

नई दिल्ली और अहमदाबाद में कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के कारण बायो बबल में संध लगी थी और इसी कारण मई में आईपीएल 2021 को स्थगित कर दिया गया था।

दूसरा चरण 19 सितंबर से दुबई में गत चैंपियन मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबले के साथ शुरू होगा।
 

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें