IPL 2021 Final CSK Vs KKR: चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच दुबई में खेले जा रहे फाइनल मुकाबले में सीएसके के सलामी बल्लेबाज फॉफ डु प्लेसिस ने शानदार 86 रनों की पारी खेली। फॉफ डु प्लेसिस की इस पारी के लिए केकेआर के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को भी पूरा श्रेय दिया जाना चाहिए।

Advertisement

दिनेश कार्तिक ने जब फॉफ डु प्लेसिस 2 रन पर थे तब उनका आसान सा कैच छोड़ा था। खेल के तीसरे ओवर में, शाकिब अल हसन ने एक खूबसूरत आर्म-डिलीवरी फेंकी। फाफ डू प्लेसिस गेंद की टर्न और फ्लाइट से बीट हो गए और उन्होंने अपना शॉट बहुत जल्दी खेला। वह अपना पिछला पैर उठा बैठे और गेंद पूरी तरह से उनसे छूट गई।

Advertisement

फॉफ डु प्लेसिस का कैच जब छूटा तब चेन्नई सुपर किंग्स ने केवल 9 रन बनाए थे। ऐसे में यह कैच केकेआर के लिए काफी ज्यादा प्रभावशाली साबित हो सकता था। खबर लिखे जाने तक केकेआर ने 4 विकेट के नुकसान पर 115 रन बना लिए हैं। वहीं अगर मैच की बात करें तो केकेआर के कप्तान इयोन मॉर्गन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।

चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए। फाफ डु प्लेसिस ने 86 रनों की पारी खेली वहीं उनके साथी ऋतुराज गायकवाड़ ने 32 रन बनाए। केकेआर की तरफ से सुनील नरेन ने दो और शिवम मावी ने एक विकेट अपने नाम किया।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार