IPL 2021: शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर (RCB) के बीच खेले जा रहे मुकाबले में शानदार शुरुआत के बावजूद विराट कोहली की सेना महज 156 रन ही बना सकी। आरसीबी की पारी के दौरान रवींद्र जडेजा की गेंदबाजी के वक्त मैदान पर एक अनोखा नजारा देखने को मिला।

Advertisement

10 वें ओवर की समाप्ति के बाद आरसीबी की स्कोर था 90 के पार था और उनका एक भी विकेट नहीं गिरा था। ऐसे में स्पिन गेंदबाज रवींद्र जडेजा ने कुछ नया करने का सोचा और 100 किमी से ज्यादा रफ्तार से गेंद डाल दी। रवींद्र जडेजा की यह गेंद काफी तेजी से गई थी जिसे देखकर बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल भी काफी चौंक गए थे।

Advertisement

वहीं हिंदी कमेंटेटर दीप दास गुप्ता भी हैरान परेशान नजर आए थे। ऐसा पहली बार नहीं है कि जडेजा ने अपनी गेंद से बल्लेबाज को छकाया हो इससे पहले भी कई बार जडेजा को मैदान पर कुछ इसी तरह सभी को हैरान करते हुए देखा गया है। बता दें कि आरसीबी की पारी अच्छी शुरुआत के बाद बुरी तरह से डगमगा गई थी। 

आरसीबी के कप्तान विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने टीम को 13.2 ओवर में 111 रन की शानदार शुरुआत दिलाई। इस शानदार शुरुआत के बावजूद टीम पूरे 20 ओवर में सिर्फ 156 रन बना सकी थी। सीएसके की तरफ से ड्वेन ब्रावो ने 3, शार्दुल ठाकुर ने 2 और दीपक चाहर के खाते में 1 विकेट आया।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार