इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) शुरू होने में एक हफ्ते से कम का समय बचा है और कोलकाता नाइट राइडर्स के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने तूफानी पारी खेलकर अपनी शानदार फॉर्म का सबूत दिया है। 

Advertisement

केकेआर की टीम के खिलाड़ियों के बीच सोमवार को डीवीई पाटिल स्टेडियम में खेले गए प्रैक्टिस मैच के दौरान शुभमन ने 35 गेंदों में नाबाद 75 रनों की विस्फोटक पारी खेली।   

Advertisement

टीम गोल्ड और टीम पर्पल के बीच हुए मैच में टीम गोल्ड ने पर्पल को गिल की शानदार पारी के दम पर बड़ी आसानी से हरा दिया।

आपको ये जानकर हैरानी होगी की शुभमन गिल वाली टीम को जीतने के लिए बस 88 रनों को जरूरत थी जिसमें गिल ने अकेले 75 रन ठोक डाले और टीम के लिए 86.36% रन उन्होंने ही बनाए।

अपनी 75 रनों की धुआंधार पारी के दौरान गिल ने 3 छक्के और 11 चौके लगाए और मैच को आसानी से 10 विकेट से अपनी टीम की झोली में डाल दिया।

गिल की इस पारी के बाद केकेआर का खेमा कहीं ना कहीं बेहद खुश होगा। अगर ये युवा बल्लेबाज ऐसे ही बल्लेबाजी करता रहा तो 9 अप्रैल से शुरू हो रहे 14वें संस्करण में अपनी टीम के लिए ओपनिंग करते हुए ये रनों का अंबार लगा सकता है।

Advertisement

अभी कुछ दिन पहले ही गिल ने कहा था कि स्ट्राइक रेट से ज्यादा खेल की परिस्थितियों का ज्ञान होना चाहिए और कोई भी बल्लेबाज कभी भी अपनी जरूरत की हिसाब से बदलाव कर सकता है।
 

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार