IPL 2022 LSG vs GT : आईपीएल 2022 अनकैप्ड भारतीय बल्लेबाज आयुष बडोनी के लिए किसी रोलर-कोस्टर राइड की तरह रहा है। एक शानदार शुरुआत के बाद अब आयुष बडोनी के लिए खराब प्रदर्शन का एक लंबा समय चल रहा है। लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के बल्लेबाज को बैटिंग के अलावा फील्डिंग में भी स्ट्रगल करते हुए देखा जा सकता है।

Advertisement

गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच के 19वें ओवर में बाउंड्री पर आयुष बडोनी द्वारा भारी चूक देखी गई। बैकवर्ड स्क्वेयर लेग क्षेत्र में बाउंड्री-लाइन के पास फील्डिंग करते हुए आयुष बडोनी एक पुल शॉट को ठीक से जज करने में विफल रहे और उनकी इस गलती का खामियाजा उनकी टीम को उठाना पड़ा।

Advertisement

गुजरात की टीम को आयुष बडोनी की इस गलती के कारण 4 रन मिले। वहीं बडोनी की इस गलती के बाद आवेश खान का रिएक्शन देखने लायक था। आवेश खान को युवा बडोनी पर गुस्सा होते हुए देखा गया वहीं बडोनी भी चुपचाप अपनी गलती पर पछताते हुए नजर आए थे।

बता दें कि गुजरात की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। गुजरात ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाए। गुजरात के लिए शुभमन गिल सबसे कामयाब बल्लेबाज रहे जिन्होंने अर्धशतक जमाया। खबर लिखे जाने तक लखनऊ की टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 45 रन बना लिए हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार