आईपीएल 2022 के 22वें मुकाबले में शिवम दूबे का ऐसा तूफान आया जो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर को अपने साथ उड़ा कर ले गया। शिवम दूबे ने अंत तक नाबाद रहते हुए 46 गेंदों में 95 रनों की आतिशी पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके और 8 छक्के भी देखने को मिले। हालांकि, पारी के आखिरी ओवर में उन्होंने जॉश हेजॉलवुड को एक ऐसा छक्का लगाया जो मैच का सबसे लंबा छक्का रहा।

Advertisement

हेज़लवुड सीएसके की पारी का आखिरी ओवर करने के लिए आए थे और दूबे स्ट्राइक पर थे। हेज़लवुड ने यॉर्कर की कोशिश की लेकिन गेंद एक दो इंच पीछे रह गई और दूबे ने इस गेंद पर ऐसा रॉकेट छक्का जड़ दिया जो साइटस्क्रीन के ऊपर से होते हुए 102 मीटर दूर जाकर गिरा।

Advertisement

इस 102 मीटर के छक्के के अलावा इस ओवर में दूबे ने एक और छक्का लगाया जिसे देखकर हेज़लवुड तिलमिला उठे। दूबे की इस पारी की बदौलत ही सीएसके की टीम ने बैंगलौर को हराकर अपनी पहली जीत दर्ज की जिसका मतलब ये है कि सीएसके की टीम अभी भी प्लेऑफ में पहुंचने की रेस में जिंदा है और अब ये टीम बाकी टीमों के लिए सिरदर्द साबित हो सकती है।

वहीं, अगर इस मैच की बात करें तो 217 रनों का पीछा करते हुए आरसीबी की शुरुआत बेहद खराब रही और पावरप्ले में ही तीन बल्लेबाज़ पवेलियन चले गए। आरसीबी को फाफ डू प्लेसिस से एक बड़ी पारी चाहिए थी लेकिन वो सिर्फ 8 रन बनाकर पवेलियन चले गए। इसके अलावा विराट कोहली भी सिर्फ 1 रन बनाकर चलते बने जिसके बाद ये तय हो गया कि आरसीबी ये मैच हार गई है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार