IPL 2022 eliminator: विराट कोहली को आईपीएल 2022 एलिमिनेटर मुकाबले में टीम के साथी खिलाड़ी रजत पाटीदार के लिए दिल खोलकर जश्न मनाते हुए देखा गया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के अनकैप्ड भारतीय बल्लेबाज के शतक लगाने के बाद विराट कोहली जो महसूस कर रहे थे वो उनके चेहरे पर झलक रहा था। कोलकाता में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ पाटीदार ने शानदार छक्के के साथ 100 रन का आंकड़ा पार किया था।

Advertisement

रजत के शतक के बाद कोहली ने अपनी सीट से छलांग लगा दी और अपने हाथों को एनिमेटेड रूप से घुमाया। रजत पाटीदार  48 गेंदों में 95 रनों की पारी खेलकर बल्लेबाजी कर रहे थे और एलएसजी के तेज गेंदबाज मोहसिन खान की एक शॉर्ट गेंद को उन्होंने पिक किया और उसे छक्के की ओर भेज दिया। विराट कोहली जो खुद खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं और इस मुकाबले में भी उन्होंने 24 गेंदों पर 25 रन बनाए थे। 

Advertisement

दोस्त की खुशी में उनकी खुशी देखते बनती थी। रजत पाटीदार इस पल को अपने जीवनकाल में कभी नहीं भूल पाएंगे। एक आईपीएल प्लेऑफ शतक किसी के लिए भी यादगार पल होता है। वहीं रजत के लिए उनसे ज्यादा खुश विराट कोहली थे। विराट कोहली जो खुद बल्ले से रन के लिए जूझ रहे हैं वो अपने साथी खिलाड़ी के शतक पर चिल्ला चिल्लाकर सेलिब्रेट करते हुए नजर आए थे।

मालूम हो कि यह पहली बार नहीं था जब विराट कोहली ने क्रिकेट के मैदान पर टीम के अपने साथी के लिए इतने उत्साह से जश्न मनाया हो। विराट कोहली काफी साफ दिल के व्यक्तित्व वाले इंसान हैं और कोहली को अक्सर अपनी टीम के साथी खिलाड़ियों की उपलब्धियों का जश्न दिल खोलकर मनाते हुए देखा गया है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार