वर्ल्ड क्रिकेट में काफी बेहतर गुणवत्ता वाले बल्लों का इस्तेमाल किया जाता है और ऐसा बहुत कम होता है कि तेज गेंदबाज़ी खेलते समय बल्लेबाज़ का बल्ला टूट जाए। हालांकि, गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले जा रहे मैच में एक ऐसी ही घटना देखने को मिली जहां बल्लेबाज़ का बैट टूट गया और इसके पीछे की वजह थी लॉकी फर्ग्यूसन की एक तेज गेंद।

Advertisement

ये घटना तब देखने को मिली जब रुतुराज गायकवाड़ और अंबाती रायडू की साझेदारी अच्छी चल रही थी। सीएसके की पारी का 13वां ओवर करने के लिए लॉकी फर्ग्यूसन आए और इस ओवर की तीसरी गेंद उन्होंने बिल्कुल ब्लॉकहोल में फेंकी। इस गेंद में इतनी ज्यादा रफ्तार थी कि रायडू का बल्ला लगते ही उनके बैट का कुछ हिस्सा हवा में तैरता हुआ नज़र आया।

Advertisement

बैट टूटने के बाद रायडू ने नया बैट मंगवाया लेकिन वो नया बैट उनके लिए खास कारगर साबित नहीं हुआ और वो जल्दी ही पवेलिय लौट गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। वहीं, अगर इस मैच की बात करें तो गुजरात की टीम हार्दिक पांड्या के बिना ही ये मुकाबला खेल रही है ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या राशिद खान अपनी कप्तानी में पहली जीत दिला पाते हैं या नहीं।

सीएसके ने गुजरात के सामने जीत के लिए 170 रनों का लक्ष्य रखा है और ताजा समाचार लिखे जाने तक गुजरात की आधी टीम आउट हो चुकी है और स्कोरबोर्ड पर सिर्फ 87 रन ही लगे हैं। हालांकि, अभी भी 7 ओवर में 80 रनों की दरकार है और क्रीज़ पर डेविड मिलर अर्द्धशतक लगाकर खेल रहे हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार