राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2022 में रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच में गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) सुर्खियों में रहे। हार्दिक पांड्या ने बल्ले से तो कमाल किया ही लेकिन जब वो गेंदबाजी के लिए आए तब भी उन्होंने सुर्खियां बटोरीं। हार्दिक पांड्या पारी के 10वें ओवर में गेंदबाजी करने आए और आते ही वो हदपार कंफ्यूज दिखे। हार्दिक अपनी बॉलिंग मार्क को लेकर संशय में थे। हार्दिक जान नहीं पा रहे थे कि वो कहां से नॉर्मल रनअप लें।

Advertisement

कई निशान मार्क करने के बाद हार्दिक थककर चूर हो गए और उन्होंने रन अप को मापने के लिए डगआउट की दिशा में इशारा किया। डगआउट से मापने के लिए इंची टेप लाया गया। ऐसा हार्दिक को कई बार करते हुए देखा गया। ऐसे वक्त राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज असहाय होकर पूरे नजारे को देख रहे थे।

Advertisement

सपोर्ट स्टाफ के एक सदस्य को मापने वाला टेप लेकर मैदान पर आते देखा गया जिन्होंने हार्दिक को रन अप मापने में मदद की। हार्दिक पांड्या ने इस आईपीएल में अक्सर नई गेंद से गेंदबाजी की है लेकिन यहां हार्दिक पहले बल्लेबाजी करते हुए 87 रनों की नाबाद पारी के बाद निगल की समस्या से जूझते हुए नजर आए जिसके बाद उन्हें गेंदबाजी में आने में देरी हुई।

बता दें कि राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। गुजरात टाइटंस ने पहले खेलते हुए हार्दिक पांड्या के नाबाद 87 रनों की पारी के बदौलत 4 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए थे। जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीम 9 विकेट के नुकसाान पर 155 रन ही बना सकी और इस मुकाबले को 37 रनों से हार गई।

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार