पृथ्वी शॉ (61) और कप्तान ऋषभ पंत (नाबाद 39) की शानदार बल्लेबाजी की वजह से यहां डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में गुरुवार को खेले जा रहे आईपीएल 2022 के 15वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को 150 रनों का लक्ष्य दिया। दिल्ली ने 20 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 149 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान पंत और सरफराज ने 57 गेंदों में नाबाद 75 रनों साझेदारी की। दिल्ली की ओर से रवि बिश्नोई ने दो विकेट चटकाए। वहीं, कृष्णप्पा गौतम ने एक विकेट लिया।

Advertisement

इससे पहले, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत धमाकेदार रही, क्योंकि सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और डेविड वार्नर ने पावरप्ले में बिना विकेट खोए 52 रन जोड़े। इसके साथ ही, पृथ्वी ने 30 गेंदों में ताबड़तोड़ अर्धशतक भी पूरा किया। लेकिन कृष्णप्पा गौतम की गेंद पर पृथ्वी नौ चौके और दो छक्कों की मदद से 34 गेंदों में 61 रन बनाकर डिकॉक के हाथों कैच आउट हो गए। दिल्ली को 7.3 ओवर में 67 रनों पर पहला झटका लगा।

Advertisement

इसके बाद, वार्नर (4) भी जल्दी बिश्नोई के शिकार बन गए। तीसरे नंबर पर आए रोवमैन पॉवेल (3) को भी बिश्नोई ने चलता किया, जिससे दिल्ली का स्कोर 10.3 ओवरों के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 74 हो गया। चौथे और पांचवें स्थान पर आए ऋषभ पंत और सरफराज खान ने लड़खड़ाती पारी को संभाला और टीम के लिए तेजी से रन बनाए।

दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर 15 ओवरों के बाद टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचा दिया। इस बीच, पंत ने 16वां ओवर डालने आए एंड्रयू टाय की गेंदों पर दो छक्के और एक चौका लगाकर 18 रन बटोर लिए। पंत के बाद सरफराज ने भी अपने हाथ खोले और ताबड़तोड़ शॉट लगाए, जिससे 17 ओवर के बाद दिल्ली ने तीन विकेट खोकर 130 रन बनाए। आखिरी तीन ओवरों में लखनऊ ने जबरदस्त गेंदबाजी की और महज 19 रन दिए, जिससे दिल्ली 20 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 149 रन ही बना सकी।

कप्तान पंत (39) और सरफराज (36) ने 57 गेंदों में नाबाद 75 रनों की साझेदारी की। लखनऊ को अब जीतने के लिए 150 रन बनाने होंगे।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार