Rishabh Pant catch to dismiss Shreyas Iyer: कुछ वक्त पहले ऋषभ पंत की उनके खराब विकेटकीपिंग के लिए काफी आलोचना की जाती थी। लेकिन, पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने अविश्वसनीय रूप से अपनी विकेकीपिंग में सुधार किया है। हाल ही में ऋषभ पंत ने विकेट के पीछे कुछ आश्चर्यजनक कैच लपके हैं, जिनमें से एक हमें कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के मैच में देखने को मिला।

Advertisement

यह पारी का 14वां ओवर था और ऋषभ पंत ने कुलदीप यादव को गेंदबाजी के लिए लाया गया। श्रेयस अय्यर और नीतीश राणा के बीच 48 रनों की साझेदारी जम गई थी। इस साझेदारी को तोड़ने के लिए दिल्ली कैपिटल्स को एक विकेट की सख्त तलाश थी। 14वें ओवर की पहली ही गेंद पर कुलदीप यादव ने अय्यर को कैच आउट कराया।
 
लेकिन इस विकेट का श्रेय कुलदीप यादव की तुलना में विकेटकीपर ऋषभ पंत को कहीं अधिक जाता था। कुलदीप ने अच्छी लेंथ की शॉर्ट गेंद फेंकी और अय्यर के ऊपर से एंगल करने की कोशिश की। गेंद उतनी उछली नहीं थी जितनी अय्यर को उम्मीद थी और जब बल्लेबाज ने कट खेलने की कोशिश की तो वह इसमें हड़बड़ा सा गया।

Advertisement

 हालांकि, इस प्रयास में अय्यर के बल्ले का बाहरी किनारा लगा और पंत ने एक आश्चर्यजनक कैच पकड़ लिया। ऋषभ पंत ने विकेट के पीछे शानदार रिफ्लेक्स दिखाया और कैच को लपका। इस कैच को लपकने में वह पूरी तरह से संतुलन खो बैठे थे और उनका एक पैर पूरी तरह से फैल गया था।

अंपायरों ने कैच की वैधता की जांच के लिए थर्ड अंपायर को फैसला सुनाने के लिए कहा। रिप्ले में पुष्टि हुई कि अय्यर के बल्ले का बाहरी किनारा लगा है और पंत ने क्लीन कैच लिया किया। इससे अय्यर की 42 रनों की पारी समाप्त हुई और वो अपनी टीम के लिए ज्यादा लंबी पारी ना खेल सके।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार