IPL 2022: गुजरात टाइटंस (GT) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच आईपीएल 2022 में नेल-बाइटर मुकाबला देखने को मिला। अंतिम ओवर में डेनियल सैम्स ने गजब की गेंदबाजी करते हुए 9 रन बचाकर टीम को जीत दिलाई। गुजरात टाइटंस को अंतिम गेंद पर जीत के लिए 6 रनों की दरकार थी और स्ट्राइक पर थे किलर-मिलर।

Advertisement

डेनियल सैम्स ने दिमाग दौड़ाया और ऑफ साइड के बाहर गेंद को डिप किया और धीमी गति की फुल टॉस गेंद फेंकी। मिलर लाइन के पार जाकर गेंद को खेलने की कोशिश करते हैं लेकिन, इससे वो पूरी तरह से चूक जाते हैं। गेंद और बल्ले का कोई मिलाप नहीं होता और मुंबई की टीम 5 रनों से इस मुकाबले को जीत जाती है।

Advertisement

वहीं इस जीत के बाद रोहित शर्मा और स्टेंड में बैठे बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह का रिएक्शन देखने लायक था। जहां रोहित शर्मा खुशी से झूमते हवा में पंच करते हैं वहीं दूसरी ओर रणवीर सिंह भी खुदको नाचने से नहीं रोक पाते।

मैच को अगर कम शब्दों मे सम-अप करें तो गुजरात के कप्तान हार्दिक पाडंया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 177 रन बनाए। ईशान किशन ने सर्वाधिक 45 रनों की पारी खेली। वहीं टिम डेविड ने 21 गेंदों पर नाबाद 44 रन बनाए। 

गुजरात के लिए राशिद खान ने 4 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट झटके। जवाब में गुजरात की टीम ने पहले विकेट के लिए 106 रनों की साझेदारी की और लगभग इस मुकाबले को जीत ही लिया था। लेकिन, अंत में वो इस लक्ष्य को प्राप्त करने में विफल रही और निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 172 रन ही बना सकी थी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार