पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के ओपनिंग बल्लेबाज शिखऱ धवन (Shikhar Dhawan) ने शुक्रवार (9 अप्रैल) को गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के खिलाफ मुकाबले में 30 गेंदों में चार चौकों की मदद से 35 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान धवन ने टी-20 क्रिकेट में अपने 1000 चौके पूरे (Most T20 Fours) कर लिए। इस फॉर्मेट में इस आंकड़े तक पहुंचने वाले वह भारत के पहले और दुनिया के पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं। 

Advertisement

धवन ने अपने टी-20 करियर के 307वें मुकाबले में यह कारनामा किया है। इस मुकाबले से पहले उनके नाम इस फॉर्मेट में 997 चौके दर्ज थे। लॉकी फर्ग्यूसन द्वारा डाले गए पारी के पांचवें ओवर में चौका जड़कर धवन ने यह कीर्तिमान बनाया। चौकों के मामले में कोई उनके आसपास भी नहीं है। दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं, जिन्होंने 917 चौके जड़े हैं। 

Advertisement

क्रिस गेल के नाम इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा चौके जड़ने का रिकॉर्ड है, उन्होंने कुल 1132 चौके जड़े हैं। इसके अलावा एलेक्स (1054), डेविड वॉर्नर (1005) और एरॉन फिंच (1004) इस लिस्ट में शामिल हैं।

बता दें कि धवन के नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा चौके जड़ने का रिकॉर्ड भी दर्ज हैं। इस मुकाबले को मिलाकर वह टूर्नामेंट में 668 चौके जड़ चुके हैं। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार