टीम इंडिया के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के साथ अलग होने के बारे में खुलासा किया है। 31 वर्षीय युजवेंद्र चहल ने खुलासा किया है कि उन्हें पिछले महीने की मेगा नीलामी से पहले आरसीबी फ्रैंचाइज़ी की तरफ से रिटेन करने का कोई प्रस्ताव नहीं मिला था।

Advertisement

टीओआई के साथ बातचीत के दौरान युजवेंद्र चहल ने खुलासा किया है कि आरसीबी के क्रिकेट निदेशक माइक हेसन ने नीलामी से पहले उन्हें यह सूचित करने के लिए बुलाया था कि वे तीन खिलाड़ियों को रिटेन करने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने आगे दावा किया कि उनके और फ्रैंचाइज़ी के बीच उनके रिटेंशन को लेकर किसी तरह की कोई चर्चा नहीं हुई थी।

Advertisement

युजवेंद्र चहल ने कहा, 'मैं आरसीबी से भावनात्मक रूप से जुड़ा हुआ हूं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं किसी अन्य टीम के लिए खेलूंगा। सोशल मीडिया पर लोग और फैंस अभी भी मुझसे पूछ रहे हैं कि आपने इतने पैसे क्यों मांगे? वास्तविकता यह है कि माइक हेसन (आरसीबी निदेशक) ने मुझे फोन किया और कहा 'सुनो युज़ी, तीन रिटेंशन हैं' (विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल और मोहम्मद सिराज)।

युजवेंद्र चहल ने आगे कहा, 'उन्होंने मुझसे यह नहीं पूछा कि क्या मैं रिटेन होना चाहता हूं या कि क्या वो मुझे रिटेन करना चाहते हैं। उन्होंने सिर्फ तीन रिटेंशन के बारे में बात की और मुझे बताया गया कि 'हम नीलामी में आपके लिए बोली लगाएंगे' ना तो मुझसे पैसे के बारे में पूछा गया और न ही मुझे रिटेंशन का कोई प्रस्ताव मिला। लेकिन मैं हमेशा अपने बैंगलोर फैंस के प्रति वफादार रहूंगा। मैं उनसे बहुत प्यार करता हूं, चाहे कुछ भी हो जाए।'

बता दें कि युजवेंद्र चहल ने आठ साल तक बैंगलोर की ओर से खेला है। राजस्थान रॉयल्स ने 6.50 करोड़ रुपये में लेग स्पिनर को अपनी टीम में शामिल किया। हालांकि, फैंस के लिए हैरानी वाली बात ये रही कि बैंगलोर ने नीलामी में युजवेंद्र चहल के लिए एक भी बोली नहीं लगाई।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार