मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर ने शनिवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2023 का संयुक्त सबसे महंगा ओवर डाला। 16वें ओवर में अपने स्पेल का तीसरा ओवर करने आये अर्जुन को पंजाब किंग्स के कप्तान सैम कुरेन और हरप्रीत भाटिया ने 31 रन कूट दिए। इससे पहले गुजरात टाइटंस के यश दयाल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 31 रन दिए थे। 

Advertisement

16वां ओवर करने आये अर्जुन की पहली लेंथ गेंद पर छक्का जड़ा। उसके बाद उन्होंने अगली वाइड डाली इसके अगली गेंद पर बाद सैम ने एक चौका मारा। सैम ने तीसरी गेंद पर सिंगल लिया। वहीं स्ट्राइक पर आये हरप्रीत भाटिया ने अगली दो गेंदों पर चौका और छक्का जड़ दिया। अर्जुन ने आखिरी गेंद नो बॉल डाली जिस पर भाटिया ने चौका जड़ दिया और आखिरी गेंद पर एक और चौका लगाया। इस तरह अर्जुन के ओवर में 6 Wd 4 1 4 6 N4 4 सहित कुल 31 रन मिले। अर्जुन ने इससे पहले सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन को lbw आउट किया था। पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 214 रन का स्कोर खड़ा किया। 

Advertisement

टॉस जीतने के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। जीतना हमेशा अच्छा होता है और माहौल अच्छा होता है लेकिन काम पूरा नहीं होता। इस मैच के लिए तैयार हैं। टीम में कुछ खिलाड़ियों को इंजरी है लेकिन जोफ्रा वापस आ गए हैं और यही एकमात्र बदलाव है।"

टॉस के समय पंजाब किंग्स के कप्तान सैम कुरेन ने कहा, "बैक टू बैक गेम और इसके बारे में सोचने के लिए ज्यादा समय नहीं। शिखर, प्लेइंग इलेवन में नहीं हैं इसलिए मैं यहां हूं लेकिन वह ठीक हो रहे है और वो जल्द ही वापस आएंगे। अन्य खिलाड़ियों के लिए शानदार मौका और हम पिछले मैच वाली टीम के साथ ही खेलेंगे। हमारे बहुत सारे करीबी मैच हुए है। हम भी गेंदबाजी करते, यही चलन है लेकिन उम्मीद है कि हम अच्छा करेंगे।"

टीमें

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, तिलक वर्मा, अर्जुन तेंदुलकर, ऋतिक शौकीन, जोफ्रा आर्चर, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ। 

Advertisement

पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन: अथर्व तायदे, प्रभसिमरन सिंह, मैथ्यू शॉर्ट, लियाम लिविंगस्टोन, सैम क्यूरन (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हरप्रीत सिंह भाटिया, शाहरुख खान, हरप्रीत बराड़, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह। 

इम्पैक्टर प्लेयर के तौर पर विकल्प

पंजाब किंग्स के विकल्प: नाथन एलिस, मोहित राठी, सिकंदर रजा, ऋषि धवन, गुरनूर बरार

Advertisement

मुंबई इंडियंस के विकल्प: रमनदीप सिंह, कुमार कार्तिकेय, शम्स मुलानी, विष्णु विनोद, नेहल वढेरा

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार