आईपीएल 2023 के 40वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के सबसे महंगे खिलाड़ी हैरी ब्रूक (Harry Brook)का खराब प्रदर्शन जारी है। वो आज जब दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिडिल आर्डर में खेलने उतरे तो फैंस को उम्मीद थी कि वो आज बल्ले से अच्छा प्रदर्शन करके दिखाएंगे। हालांकि उन्होंने फैंस को निराश किया और दिल्ली के खिलाफ बिना खाता खोले आउट हो गए। हैरी ब्रूक को हैदराबाद ने आईपीएल 2023 की नीलामी में 13.25 करोड़ की बड़ी रकम में खरीदा था। 

Advertisement

दिल्ली के खिलाफ 5वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे हैरी ब्रूक 10वां ओवर कर रहे मिचेल मार्श की चौथी गेंद पर पुल शॉट खेलते हुए मिड विकेट पर खड़े अक्षर पटेल को कैच दे बैठे। मार्श ने ये गेंद शॉर्ट डाली थी और हैरी इसको अच्छे से जज नहीं कर पाए। हैरी आईपीएल 2023 में 8 मैचों में 163 रन ही ही बना पाए है जिसमें एक शतक भी शामिल है। दिल्ली के खिलाफ एक बार फिर फ्लॉप हो जानें पर फैंस ट्विटर पर ट्वीट करते हुए जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर कर रहे है। ट्विटर पर आयी प्रतिक्रियाओं में से कुछ यहाँ दी गयी है: 

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतने के बाद कहा, "हम बल्लेबाजी करेंगे। विकेट सूखता दिख रहा है, आज रात ज्यादा ओस नहीं होनी चाहिए। उम्मीद है कि हम अच्छी बल्लेबाजी करेंगे और अच्छा टोटल बनाएंगे। सभी एक्सपेरिमेंट खत्म हो गए हैं, रिजल्ट प्राप्त करने का समय आ गया है। हमने वाशी को खो दिया, यह हमारे लिए एक बड़ा नुकसान है, लेकिन यह किसी के लिए टीम में अपनी जगह पक्की करने का अवसर है। हम अच्छे नहीं रहे हैं, अच्छे टोटल  पोस्ट नहीं किए हैं। अकील होसेन डेब्यू करेंगे, समद की भी वापसी हुई है।

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर ने कहा, "यह सबसे अच्छा आगे जानें और परिस्थितियों के अनुकूल होने के बारे में है। हम गुच्छे में विकेट खो रहे हैं। विकेट गिराने की जरूरत है, बल्लेबाजी में अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत है। हमें पहले छह ओवरों में अच्छी गेंदबाजी करनी पड़ेगी। घर और बाहर (मैच) यह थोड़ा चुनौतीपूर्ण है, लेकिन हम इसका लुत्फ उठा रहे हैं। प्रियम गर्ग डेब्यू करेंगे, अमन खान बाहर हो गए है।"

टीमें

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन: डेविड वॉर्नर (कप्तान), फिलिप सॉल्ट (विकेटकीपर), मिचेल मार्श, मनीष पांडे, प्रियम गर्ग, अक्षर पटेल, रिपल पटेल, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्खिया, ईशांत शर्मा, मुकेश कुमार

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन: हैरी ब्रुक, मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, अब्दुल समद, अकील होसेन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, उमरान मलिक। 

इम्पैक्टर प्लेयर के तौर पर विकल्प

दिल्ली कैपिटल्स के विकल्प: सरफराज खान, ललित यादव, अभिषेक पोरेल, खलील अहमद, प्रवीण दुबे

सनराइजर्स हैदराबाद के विकल्प: मार्को यानसेन, विवरांत शर्मा, ग्लेन फिलिप्स, मयंक डागर, टी नटराजन

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार